February 18, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अब थाने-चौकी में नहीं होगी जमीनी विवादों की जांच: अजय गणपति

जनपद में अपराध मुक्त समाज की स्थापना और पारदर्शी पुलिसिंग उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता रहेगी
रूद्रपुर । काशीपुर में किसान सुखवंत सिंह द्वारा आत्महत्या किए जाने की दुःखद घटना के बाद उपजे सवालों के बीच नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने कड़ा रुख अपनाया है। कार्यभार संभालने के बाद एसएसपी ने दो टूक स्पष्ट कर दिया है कि अब जनपद में जमीनी विवादों की जांच थाना या चौकी स्तर पर नहीं की जाएगी। ऐसे संवेदनशील मामलों की सीधे क्षेत्राधिकारी ;सीओद्ध स्तर पर जांच की जाएगी, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और किसी भी पक्ष के साथ अन्याय न हो। एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि पुलिस का मुख्य ध्येय केवल अपराधों की रोकथाम करना ही नहीं है, बल्कि आम जनमानस के भीतर सुरक्षा और विश्वास का भाव पैदा करना भी है। उन्होंने कहा कि अब जनपद में जनसुनवाई और पीड़ित केंद्रित पुलिसिंग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। थानों और चौकियों पर आने वाले फरियादियों को अब अनावश्यक चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और प्रत्येक पीड़ित को न्याय का अहसास कराना पुलिस की सर्वाेच्च प्राथमिकता होगी। पुलिस और जनता के बीच की दूरी को कम कर आपसी समन्वय को बढ़ावा दिया जाएगा। एसएसपी ने अपनी अन्य प्राथमिकताओं को साझा करते हुए कहा कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर श्जीरो टॉलरेंसश् की नीति रहेगी। ऐसे मामलों में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित विवेचना के निर्देश दिए गए हैं। नशे के विरुद्ध अभियान को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल खुदरा विक्रेताओं पर ही नहीं, बल्कि नशा तस्करी के मुख्य सप्लायरों के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जाएगा। पुलिस कार्यालय रूद्रपुर में समन्वय गोष्ठी के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद में अपराध मुक्त समाज की स्थापना और पारदर्शी पुलिसिंग उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता रहेगी। मीडिया को पुलिस और जनता के बीच की एक महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए एसएसपी ने कहा कि पुलिस का मुख्य ध्येय केवल अपराध रोकना ही नहीं, बल्कि आम जनमानस के भीतर सुरक्षा का गहरा भाव पैदा करना है। उन्होंने जनपद पुलिस को किसी भी सूचना पर त्वरित रिस्पॉन्स देने और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश जारी किए हैं।संवाद के दौरान अजय गणपति ने पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि थानों में आने वाले प्रत्येक फरियादी की बात संवेदन शीलता से सुनी जाएगी और पीड़ित केंद्रित पुलिसिंग के माध्यम से उन्हें न्याय का अहसास कराया जाएगा। महिला एवं बाल सुरक्षा के मुद्दे पर एसएसपी ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाते हुए कहा कि ऐसे अपराधों पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित विवेचना की जाएगी। नशे के बढ़ते जाल पर प्रहार करते हुए उन्होंने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की चेतावनी दी और कहा कि अब केवल खुदरा विक्रेताओं पर ही नहीं, बल्कि नशा तस्करी के मुख्य सप्लायरों और उनके पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।डिजिटल युग की चुनौतियों को देखते हुए एसएसपी ने साइबर क्राइम रिस्पॉन्स को और अधिक आधुनिक बनाने की बात कही, ताकि साइबर ठगी के शिकार लोगों की जमा पूंजी को समय रहते सुरक्षित किया जा सके। यातायात व्यवस्था पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि जनपद को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए वैज्ञानिक और सुव्यवस्थित तरीके से प्रबंधन लागू किया जाएगा। इसके साथ ही असामाजिक तत्वों की पहचान के लिए पूरे जनपद में बड़े स्तर पर सघन सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। एसएसपी ने कम्युनिटी पुलिसिंग पर जोर देते हुए कहा कि मीडिया सेल को और अधिक सक्रिय किया जाएगा ताकि सूचनाओं का आदान-प्रदान बेहतर हो सके और अपराध नियंत्रण में आम जनता का सक्रिय सहयोग प्राप्त किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *