February 17, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गंगनहर में डूबे आईआईटी के छात्र का 6 दिन बाद शव बरामद

रुड़की । आईआईटी रुड़की के एमबीए छात्र का शव छह दिन के सघन तलाशी अभियान के बाद गंगनहर से बरामद कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश के बलिया निवासी आशीष शुक्ला 11 फरवरी की शाम अपने दोस्तों के साथ गंगनहर के किनारे घूमने गया था, जहां अचानक पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में समा गया और लापता हो गया था। घटना के समय का एक दर्दनाक वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था, जिसमें छात्र को डूबते हुए और बचाने की कोशिशों को देखा जा सकता था। आशीष शुक्ला आईआईटी रुड़की के प्रबंधन अध्ययन विभाग में एमबीए प्रथम वर्ष का छात्र था और बलिया के सहरसपाली क्षेत्र का रहने वाला था। घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और जल पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया था। पुलिस और गोताखोरों की टीम पिछले छह दिनों से गंगनहर के विभिन्न घाटों और बहाव क्षेत्रें में सर्च अभियान चला रही थी। मंगलवार को छात्र का शव गंगनहर से बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। होनहार छात्र की मौत की खबर मिलते ही संस्थान के छात्रें और शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *