शराब के नशे में युवती से छेड़छाड़ के बाद हुआ था विवादः सनसनीखेज डबल मर्डर का खुलासा,चार गिरफ्तार
हल्द्वानी । गुरुवार को गल्ला मंडी परिसर में पत्थरों से कुचलकर युवक युवती की हुई हत्या के मामले का पुलिस ने मात्र छह घंटों में ही खुलासा कर घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्रतार कर लिया है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 12 फरवरी की प्रातः पुलिस कंट्रोल रूम को हल्द्वानी बड़ी मंडी क्षेत्र में एक युवक तथा एक युवती के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कोतवाली पुलिस, डॉग स्क्वॉड तथा फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण व भौतिक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया प्रथम दृष्टिया पत्थर से कुचलकर हत्या का मामला होना प्रकाश में आया। मामले की गम्भीरता को देखते हुए उन्होंने तत्काल घटनास्थल में जाकर हत्या के सभी पहलुओं एवं साक्ष्यों का बारीकी से अध्ययन किया तथा विशेष टीम गठित कर घटना के त्वरित अनावरण के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने बताया कि मृतकों से प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर उनके परिजनों से सम्पर्क कर शिनाख्त की कार्यवाही के दौरान मृतकों की पहचान शुभम टम्टा पुत्र किशोरी लाल टम्टा निवासी तल्ला खोल्टा अल्मोड़ा तथा लक्ष्मी पोखरिया पुत्री हेम चन्द्र पोखरिया निवासी ग्राम मल्ली पोखरी ओखलकांडा नैनीताल के रूप में हुई। मृतका के परिजन सुरेश चन्द्र पोखरिया निवासी उपरोक्त की तहरीर के आधार पर कोतवाली में अभियोग पंजीकृत किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चन्द्र एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा घटना के विभिन्न पहलुओं, भौतिक साक्ष्य के आधार पर सीसीटीवी सर्विलांस, मैनुअल इंटेलिजेंस तथा सुरागरसी पतारसी के आधार पर उक्त सनसनीखेज हत्याकांड में संलिप्त 04 आरोपियों को गिरफ्रतार किया गया है। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे सभी साथ में बैठकर शराब पी रहे थे, इसी दौरान आरोपी लक्ष्मी के साथ छेड़खानी करने लगे जिस पर शुभम तथा लक्ष्मी ने विरोध किया। आपसी लड़ाई झगड़े में उन्होने शुभम की हत्या कर दी। घटना को छिपाने के उद्देश्य से आरोपियो ने लक्ष्मी को भी मौत के घाट उतार दिया तथा पहचान छिपाने के लिए दोनों के सिर पत्थर से कुचल दिए। उन्होंने बताया पकड़े गए अभियुक्तों में गौरव नेगी उर्फ अक्कू ठाकुर पुत्र स्व. उमेश सिंह निवासी वसुंधरा कॉलोनी बरेली रोड धानमिल हल्द्वानी,सौरभ भट्टð उर्फ भटिया पुत्र विनोद चन्द्र भट्ट निवासी तीनपानी खन्ना फार्म डी क्लास बरेली रोड हल्द्वानी, दीपू शर्मा उर्फ ध्रुव पुत्र स्व. नन्हू लाल शर्मा निवासी वसुंधरा कॉलोनी बरेली रोड धानमिल हल्द्वानी व दीपेश लटवाल उर्फ राज पुत्र बहादुर सिंह लटवाल निवासी उत्तरांचल विहार बड़ी मुखानी पीलीकोठी हल्द्वानी शामिल हैं। मौके से हत्या में प्रयुक्त पत्थर, मोबाईल फोन, गौरव तथा दीपू शर्मा के खून से सने हुए कपड़े। एसएसपी ने बताया कि गौरव नेगी एक आदतन अपराधी है जिसके विरू( कोतवाली हल्द्वानी में पूर्व में 11 अभियोग दर्ज है।अभियुक्त दीपेश लटवाल के विरू( थाना मुखानी में 03 अभियोग दर्ज है। एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टीसी द्वारा पुलिस टीम को 2500 रुपये नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई साथ ही कड़ा संदेश देते हुए कहा कि इस तरह के जघन्य अपराध करने वालों की समाज में कोई जगह नहीं है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, ऐसे लोगों के विरु( पुलिस द्वारा कठोरतम कार्यवाही की जाएगी। पुलिस टीम में विजय मेहता प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, वरिष्ठ उप निरीक्षक रोहताश सिंह सागर, उप निरीक्षक जगदीप नेगी थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर, प्रेम राम विश्वकर्मा प्रभारी चौकी मंडी, कृपाल सिंह प्रभारी चौकी हीरानगर, धर्मेंद्र कुमार प्रभारी चौकी मालधनचौड़,आरती कोतवाली, हेड कांस्टेबल इशरार नबी सीसीटीवी, त्रिलोक बिष्ट कोतवाली लालकुआं, कुंदन कठायत पुलिस लाईन, कांस्टेबल राहुल सिंह राणा,धीरेन्द्र सिंह अधिकारी,भानु प्रताप ओली, रोहित टम्टा, अशोक रावत,अनिल गिरी,
अनिल टम्टा व बलवंत सिंह शामिल थे
