Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मेयर पद प्रत्याशी सुमित ने 150 युवाओं को कांग्रेस की दिलाई सदस्यता

हल्द्वानी। कांग्रेस से मेयर पद प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने छात्रसंघ पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने नगर निगम में शामिल हुए तल्ली हल्द्वानी क्षेत्र के 150 युवाओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। युकां प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मेयर चुनाव समन्वयक गुरप्रीत सिंह प्रिंस ने युवाओं से कहा कि अब युवा सारे काम छोड़ कर सुमित जी के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का काम करें। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गजेंद्र गोनिया ने कहा कि एक बूथ दस यूथ की तर्ज पर सभी बूथों पर युवक कांग्रेस की टीमें तैयार कर दी गई है जो कल से बूथ स्तर पर काम करेगी। बैठक में मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष डा- इंदिरा हृदयेश ने युवाओं का मार्गदर्शक कर युवाओं को कांग्रेस पार्टी की मूल विचारधारा से अवगत कराया और कहा कि कांग्रेस द्वारा किए गए विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचायें और भाजपा के विकास विरेाधी चेहरे को बेनकाब कर महानगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए कांग्रेस को विजयी बनाएं। मेयर प्रत्याशी सुमित ने कहा कि युवा विरोधी, विकास विरोधी इस डबल इंजन सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। बैठक में मुख्य रूप से त्रिलोक सिंह कठायत, मयंक भट्ट, दीपक साहू, सुशील डूंगरकोटी, गोविंद बिष्ट, प्रदीप नेगी, मनोज कुमार, शोभा जोशी, ममता बिष्ट, नेहा बिष्ट, संजय रावत, सोनू जंगपांगी, प्रमोद कोटलिया, धीरज भट्ट, पंकज जोशी, पूरन बिष्ट, योगेश सुयाल, बालम नौला, राकेश उप्रेती, रविंद्र रावल, जूही चुफाल आदि युवा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *