सीएम धामी ने सुनी जनसमस्याएं
भगचुरी पहुंच शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर दी सांत्वना
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन रविवार को कैंप कार्यालय लोहियाहेड व हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सड़क पेयजल विद्युत, स्वास्थ्य शिक्षा सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता जनता को त्वरित और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों से जनसमस्याओं के निस्तारण में संवेदनशीलता दिखाने तथा जमीनी स्तर पर जाकर कार्यों की निगरानी करने को भी कहा।इसके उपरांत मुख्यमंत्री ग्राम भगचुरी पहुंचेए जहां उन्होंने स्वर्गीय मलकीत पर सिंह राणा तथा वीरेंद्र मौर्य की माता स्वर्गीय सुन्दरी देवी 92 वर्ष के निधन पर उनके आवास जाकर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की और परिवारों को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष खटीमा रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, फरजाना बेगम, जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर नितिन सिंह भदौरिया, जिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी कौस्तूभ मिश्रा, एसपी नीहारिका तोमर, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के इस दौरे से क्षेत्रावासियों में उम्मीद जगी है कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा और विकास कार्यों को और गति मिलेगी।
