लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे: पैदल युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद्धा, 4 दिन में 3 मृत्यु
छीन रहे परिवारों की खुशियां
सितारगंज(उद संवाददाता)। खटीमा मार्ग में हुए सड़क हादसे में पैदल युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पत्नी, छोटे छोटे बच्चों का रोकर बुरा हाल हैं। पिछले चार दिन में हुए सड़क हादसों में वृद्धा समेत अब तक तीन की मृत्यु हो चुकी हैं। इसके बाबजूद सड़क हादसों पर जिम्मेदार अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं। जिसका खामियाजा लोग जान देकर चुका रहे हैं। शुक्रवार को किच्छा रोड के रमपुरा वार्ड निवासी 35 वर्षीय गुîóू को खटीमा रोड स्थित निजी विद्यालय के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। बताया जाता है कि युवक रात से घर नहीं आया था। हादसा कब हुआ इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता लग सकेगा। शुक्रवार की सुबह समाजसेवी इमरान मौके पर पहुंचे। उन्होंने खून से लथपथ शव को पुलिस की मदद कर अस्पताल पहुंचाया। मृतक अपने पीछे पत्नी और छोटे- छोटे बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गए। मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं हैं। हादसे की सूचना मिलते ही सभासद अविनाश वाल्मीकि, निसार सलमानी अस्पताल पहुंचे उन्होंने शव का पंचायतनामा करवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र में लगातार सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। सड़क हादसों के कारण कई घरों के चिराग बुझ गए हैं। इसके साथ ही अधिकांश लोगों की हादसों की चपेट में आकर हिîóयां टूट गई है वे अपाहिज हो गए हैं। इससे पूर्व 3 फरवरी को कठगरी निवासी मो काजिम सड़क किनारे गांव के पास खड़े थे। तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में मोहम्मद काजिम की मौत हो गई। इसके बाद बुधवार को बलीनगर निवासी बानो बेगम पत्नी नबींशाह स्कूटी में सवार होकर घर आ रही थी। बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद बानो बेगम ट्रक के पहियों में फंस गई। ट्रक चालक उन्हें काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। जिससे उनके शरीर का अधिकांश हिस्सा चकनाचूर हो गया हैं। हादसे में मृतका के शरीर की हालत देख सबके दिल थर थर कांपने लगे। लगातार बढ़ते हादसों को रोकने के लिए जिम्मेदारों के पास किसी तरह की कोई योजना नहीं है। परिवहन विभाग भी हादसों पर अंकुश लगाने को लेकर लापरवाह चालकों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पा रहा हैं।
