कार-बाइक की भीषण टक्कर में दो युवक गंभीर
रुद्रपुर। शहर की भूरारानी रोड पर गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना गुरुवार की रात करीब 12 बजे राधेश्याम पेट्रोल पंप के पास की बताई जा रही है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक सड़क पर जा गिरे। घायलों की पहचान अभी कोली और विशाल कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अभी की टांग में गंभीर चोट आई है, जबकि विशाल के सिर पर गहरी चोट लगी है। दोनों को मौके पर पहुंची मदद से तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार अभी कोली काशीपुर रोड स्थित तेल मिल क्षेत्र के आसपास किसी कॉलोनी का निवासी बताया जा रहा है, जबकि विशाल कुमार भूरा रानी क्षेत्र का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए पेट्रोल पंप पर की ओर जा रहे थे,तभी पेट्रोल पंप के पास कर सवार ने उन्हें ठोक दिया
