February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कांग्रेस का कारवां मजबूत, युवाओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने थामी पार्टी की सदस्यता

देहरादून ।देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस भवन में आज कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूती मिलती दिखी। प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल  एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व चकराता विधायक श्री प्रीतम सिंह  की मौजूदगी में बड़ी संख्या में युवाओं, पूर्व प्रधानों, छात्र नेताओं, समाजसेवियों एवं अन्य गणमान्य लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश की जनता वर्तमान भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से पूरी तरह त्रस्त है और वर्ष 2027 में परिवर्तन के संकल्प के साथ कांग्रेस पार्टी के साथ मजबूती से खड़ी है। कांग्रेस पार्टी ही प्रदेश को सही दिशा देने का कार्य कर सकती है। कार्यक्रम के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री शूरवीर सिंह सजवाण , टिहरी लोकसभा सीट से सांसद प्रत्याशी श्री जोत सिंह गुनसोला , पूर्व विधायक श्री राजकुमार , महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ज्योति रौतेला , प्रदेश महामंत्री श्री महेंद्र सिंह नेगी , प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सूर्यकांत धस्माना , प्रदेश महामंत्री श्री राजेंद्र शाह  तथा देहरादून महानगर अध्यक्ष श्री जसविंदर सिंह गोगी  सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *