एसएसपी ने देर रात काशीपुर और बाजपुर में परखी कानून व्यवस्था
काशीपुर (उद संवाददाता)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने देर रात कोतवाली काशीपुर पहुंचकर पुलिसिंग और कानून व्यवस्था की नब्ज टटोली। इस दौरान उन्होंने सर्किल काशीपुर और सर्किल बाजपुर के समस्त क्षेत्रधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में एसएसपी ने पुलिस महानिदेशक द्वारा जारी निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्र, आगामी त्योहारों और अपराध नियंत्रण को लेकर किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।एसएसपी ने लंबित विवेचनाओं और जनशिकायतों के निस्तारण की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होंने कड़े निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण निष्पक्ष, त्वरित और गुणवत्ता पूर्ण होना चाहिए ताकि फरियादी को पुलिस दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। एसएसपी ने बल देते हुए कहा कि किसी भी गंभीर अपराध की स्थिति में तत्काल एफएसएल (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) यूनिट को मौके पर बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन सुनिश्चित किया जाए, ताकि अपराधियों को न्यायालय से कड़ी सजा दिलाई जा सके।महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता बताते हुए एसएसपी ने निर्देश दिए कि ‘गौरा शक्ति’ एप का अधिकतम प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को विशेष अभियान चलाकर महिलाओं के मोबाइल में यह एप डाउनलोड कराने और उन्हें सुरक्षा फीचर्स के प्रति जागरूक करने को कहा। इसके साथ ही डायल-112 पर प्राप्त होने वाली सूचनाओं, विशेषकर महिला अपराधों से संबंधित मामलों में ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाते हुए तत्काल प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।नशे के विरुद्ध अभियान को और तेज करने के लिए एसएसपी ने एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों की संपत्तियों के विरुद्ध भी विधिक कार्रवाई की जाए। वहीं, साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए उन्होंने जन-जागरूकता कार्यक्रमों पर जोर दिया और साइबर ठगी में प्रयुक्त होने वाले ‘म्यूल बैंक खातों’ पर कठोर वैधानिक कार्रवाई करने को कहा। आगामी पवित्र कांवड़ यात्र और त्योहारों के दृष्टिगत एसएसपी ने यातायात प्रबंधन, रात्रिकालीन डड्ढूटी और भीड़ नियंत्रण की योजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहे और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच की जाए। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रें में प्रभावी निगरानी के लिए गश्त बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए। बैठक के समापन पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दोटूक शब्दों में चेतावनी दी कि डड्ढूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता या शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और सकारात्मक छवि बनाए रखना प्रत्येक पुलिसकर्मी का दायित्व है। कार्यों की निगरानी के लिए नियमित रूप से औचक निरीक्षण और समीक्षा जारी रहेगी।
