धूमधाम से मना विधायक बेहड़ का 69 वां जन्मदिन
रूद्रपुर । किच्छा के विधायक तिलकराज बेहड़ का 69 वां जन्मदिन आज यहां उनके आवास विकास कालोनी स्थित आवास में धूमधाम से मनाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं व समर्थकों के बीच श्री बेहड़ ने पत्नी बीना बेहड़ के साथ मिलकर केक काटा और फिर दोनों ने एक दूसरे को केक खिलाकर बधाई दी। जिसके बाद कार्यकर्ताओं व समर्थकों द्वारा श्री बेहड़ को पुष्पगुच्छ देकर जन्मदिन की बधाई दी गई तो श्री बेहड़ को चांदी का मुकुट, तलवार, गदा व गमले में लगे पौधे आदि उपहार भेट किये। पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने श्री बेहड़ को पगड़ी पहनाने के साथ ही बड़ी माला पहनाई और रंगबिरंगे गुब्बारे उड़ाये। इस मौके पर राजकुमार सीकरी, सुमित्तर भुल्लर, बंसीधर गुम्बर, अनिल शर्मा, परिमल राय, सुभाष बेहड़, प्रेमानन्द महाजन, ममता हालदार, ममता रानी, इन्द्रजीत सिंह, साहब सिंह, काली चावला, मोहन खेड़ा, संजय जुनेजा, अजीत भुसरी, केवल बत्रा, गुलशन नारंग, परवेज कुरैशी, जगमोहन अरोरा, सुनील जडवानी, गौरव खुराना, उमर अली, विजय यादव, शिशुपाल सिंह, राजेन्द्र मिश्रा, ममता ढ़ाली, पुरूषोत्तम अरोरा, प्रकाश शर्मा, अरशद खान, सुशील मंडल, डा. सुमित राय, देवेन्द्र कुमार, हरीश अरोरा, मेहुल शर्मा, सुधीर अरोरा, कालीचरन, महावीर आजाद, पवन गाबा, सुभाष खंडेलवाल, जीत सिंह चाचू, नदीम खान, उमा सरकार, ज्योति टम्टा, राजकुमार सीकरी, जगदीश तनेजा, प्रीति साना, विकास मल्लिक, दलजीत सिंह, दिनेश पंत, संजीव रस्तोगी, बाबू खान आदि मौजूद रहे।
