Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

रुद्रपुर। काँग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा की अगुवाई में काँग्रेस कार्यकर्ताओ ने वार्ड नम्बर 7 ट्रांजिट कैम्प में राज्य की भाजपा सरकार का पुतला फूंका। श्री तनेजा ने कहा कि भाजपा सरकार की नाकामियो की वजह से आज नजूल पर काबिज लाऽो लोगो को उजड़ने का डर सता रहा है। क्योंकि भाजपा को सरकार चलाना नही आया ये केवल अच्छे जुमले बना सकते है। रुद्रपुर के विधायक एव भाजपा  नेताओ ने चुनाव के दौरान कहा था कि भाजपा सरकार बनने पर नजूल पर बसें लोगो को तुरन्त मालिकाना हक दिलायेंगे मगर हक दिलाना तो दूर आज नजूल पर बसे लोगो को उजाडने की साजिश रची जा रही है और क्षेत्र के भाजपा नेता अपने कानो में रूई ठूस चुपचाप बैठे है। इसी का नतीजा है की राज्य की भाजपा सरकार नजूल नीति की उचित पैरवी नही कर पाई जिससे नजूल पर काबिज लोगो को उजड़ने का डर सता रहा है। क्षेत्र के भाजपा नेता यदि क्षेत्र के लोगो को न्याय नही दिला सकते तो उन्हें अपने पदों से तुरन्त ही इस्तीफा दे देना चाहिये। क्योंकि क्षेत्र की जनता जान चूँकि है कि क्षेत्र के भाजपा नेताओ के बस का कुछ नही है। पुतला फूंकने वालों में चन्द्रसेन कोली, छेदालाल राठौर, रामप्रसाद, मोहन कुमार, अशोक यादव, राजकुमार कोली, राहुल कुमार, राजाराम, आरेंद्र राठौर, सोनू यादव, मनोज कुमार, लालाराम, प्रेम राम, सन्तोष, अमित कुमार, आदेश कुमार, सुनील राठौर, रानी देवी, नीरज, मीरा, सुधा, भाग्यश्री, पूनम, दीक्षा, मधु, लीलावती, सरोज, मिथलेश, सन्तोष सैनी, ममता, सोमपाल, अनीता, सावित्री, किरन आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *