महाकाल दर्शन कर लौट रहे व्यवसायी मिगलानी का हृदय गति रुकने से निधन
किच्छा (उद संवाददाता)। नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी और विजय ट्रेडर्स के स्वामी सुनील मिगलानी के आकस्मिक निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर लौटते समय रतलाम के समीप हृदय गति रुक जाने के कारण उनका देहांत हो गया। अत्यंत मिलनसार और मृदभाषी स्वभाव के धनी सुनील मिगलानी के निधन से सामाजिक, राजनीतिक और व्यापारिक जगत में अपूर्णीय क्षति हुई है।मिली जानकारी के अनुसार, उत्तरायण पर्व के शुभ अवसर पर सुनील मिगलानी योग ग्रुप के सदस्यों के साथ महाकालेश्वर के दर्शन हेतु उज्जैन गए थे। दर्शन के पश्चात वापसी के दौरान रतलाम के पास अचानक उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई और हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया। उनके साथ तीर्थ यात्र पर गए साथियों ने बताया कि देर शाम तक सभी यात्री सुनील मिगलानी की पार्थिव देह को लेकर किच्छा पहुंचेंगे। सुनील मिगलानी न केवल एक सफल व्यवसायी थे, बल्कि वे योग ग्रुप के सक्रिय सदस्य के रूप में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे।उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, भाजपा नेता संजीव सिंह और देवभूमि व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विजय अरोड़ा ने इसे व्यक्तिगत क्षति बताया है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में महामंत्री नितिन फुटेला, राजेश मिगलानी, प्रदीप नारंग, अशोक चîóा, सुभाष चîóा, अनु मिगलानी, कैलाश खन्ना, संजीव खन्ना, महेंद्र फुटेला, मदन मदान, राजेश सिंगला, ओम तनेजा, राजकुमार तनेजा, मुकेश सिंधी, देवेंद्र सिंह मंड, नीरज नागपाल, दिनेश भाटिया, गुलशन सिंधी, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, भाजपा नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह उर्फ गोल्डी, जगरूप सिंह गोल्डी और कांग्रेस नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बबलू चौधरी सहित सैकड़ों गणमान्य लोग शामिल हैं। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को यह असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। सुनील मिगलानी का अंतिम संस्कार उनके पार्थिव शरीर के किच्छा पहुंचने पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा।
