‘समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं’ को जल्द मिल सकता है ‘इनाम’
दायित्वधारियों की एक और सूची जारी कर सकती है सरकार,गोपन विभाग ने विभिन्न विभागों से मांगी खाली पदों की जानकारी
देहरादून /रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा राजनीतिक दल है, जिसमें एक दरी बिछाने वाला साधारण कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्राी के पद तक पहुंच सकता है। भारतीय जनता पार्टी अपने समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं को उनके उनकी मेहनत, लगन , समर्पण और पार्टी के प्रति किए गए त्याग का प्रतिफल समय-समय पर देती ही रहती है। भाजपा के इस मूल सूत्रा को उत्तराखंड के मुख्यमंत्राी पुष्कर सिंह धामी आरंभ से ही आगे बढ़ाते चले आ रहे हैं । इस क्रम में उनके द्वारा अब तक राज्य के तकरीबन आधा सैकड़ा समर्पित एवं निष्ठावान भाजपा नेताओं को दायित्व अधिकारी नियुक्त करके पार्टी के प्रति उनके समर्पण और त्याग का पुरस्कार दिया जा चुका है । उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद से अब तक राज्य की धामी सरकार द्वारा दायित्वधारियों की चार सूची जारी की जा चुकी है। पहली सूची 27 सितंबर 2023 को जारी की गई थी, जिसमें 10 नेताओं को दायित्व सौंपा गया था। इसके बाद 14 दिसंबर 2023 को दायित्वधारियों की दूसरी सूची जारी हुई थी। जिसमें 11 नेताओं को दायित्व सौंपा गया। इसके बाद 1 अप्रैल 2025 को तीसरी सूची जारी की गई। जिसमें 20 नेताओं को दायित्व सौंपा गया। इसके बाद 4 अप्रैल 2025 को चौथी दायित्वधारियों की सूची जारी की गई, जिसके द्वारा 18 नेताओं को दायित्व से सौंपा गया था। चूँकि उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा का चुनाव होना है। जिसमें अब महज एक साल का ही वक्त बचा है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि धामी सरकार आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जल्द ही दायित्वधारियों की एक और सूची जारी कर सकती है। जिसको लेकर उत्तराखंड शासन स्तर पर कसरत तेज हो गई है।दरअसल, गोपन विभाग की ओर से सभी विभागों को पत्रा भेजकर विभागों में खाली अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य समेत अन्य पदों की जानकारी मांगी गई है। जिसके चलते यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं का जोश और समर्पण बरकरार रखने के लिए मुख्यमंत्राी धामी द्वारा दायित्वधारियों की नई सूची जल्द ही जारी की जा सकती है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पहले भी कई बार इस बात को कह चुके हैं कि दायित्वधारियों की सूची तैयार है और हरी झंडी मिलते ही सूची को जारी कर दिया जाएगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के संकेत के अलावा गुजरे दिनों मुख्यमंत्राी पुष्कर सिंह धामी से विधायकों और वरिष्ठ भाजपा नेताओं की हुई मुलाकातें भी किसी बड़े राजनीतिक घटनाक्रम की ओर लगातार इशारा कर रही थी और अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद सीएम धामी के साथ-साथ तमाम भाजपा विधायकों के दिल्ली से देहरादून लौटते ही गोपन विभाग की ओर से विभागों को पत्रा भेजे जाने के बाद ये अटकलें तेज हो गई है कि उत्तराखंड में दायित्वधारियों की नई सूची जल्द ही जारी हो सकती है।
