हकीकत बयां कर बेहड़ ने जीता सभी का दिल…बेहड़ ने पुत्र के कृत्य पर सार्वजनिक रूप से पश्चाताप व्यक्त कर पूरे समाज से माफी मांगी
रूद्रपुर। पार्षद सौरभ राज बेहड़ के साथ मारपीट प्रकरण को लेकर किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्ेंस उस समय बेहद भावनात्मक हो गई, जब उन्होंने अपने पुत्र के कृत्य पर सार्वजनिक रूप से पश्चाताप व्यक्त करते हुए पूरे समाज से माफी मांगी। इस दौरान उनकी आंखें भर आईं और वह बार-बार खुद को संभालने की कोशिश करते नजर आए। बेहड़ की इस प्रेस कॉन्फ्ेंस ने सभी का दिल जीत लिया प्रेस वार्ता में विधायक ने कहा कि वह किसी के गलत का समर्थन नहीं करते, भले ही वह उनका अपना बेटा ही क्यों न हो। उन्होंने समाज के सामने सिर झुकाते हुए कहा इस पूरे मामले में मेरा ही सिक्का खोटा निकला। मुझसे चूक हुई है और इसके लिए मैं दिल से माफी मांगता हूं। भावुक स्वर में उन्होंने उन्होंने इसे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते उनका कर्तव्य है कि वह निष्पक्षता और नैतिकता का उदाहरण पेश करें। विधायक की इस भावुक अपील ने सभी का दिल जीत लिया। विधायक बेहड़ द्वारा अपने आवास पर बुलाई गई पत्रकार वार्ता में वातावरण काफी भावुक बना रहा। श्री बेहड़ ने भावुक होकर कहा कि पूरे मामले में उनका बेटा ही खोटा सिक्का निकला। उन्होंने बताया कि पुत्र सौरभ ने ही अपने पारिवारिक मामलों के चलते स्वयं पर हमले का षड़यंत्र रचकर उसे अंजाम दिया। जिसके बाद उनके समर्थकों के साथ ही कई राजनैतिक, सामाजिक, व्यापारिक के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने घटना पर रोष प्रकट कर उनका साथ दिया। श्री बेहड़ ने बताया कि मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन संदिग्ध युवकों को पूछताछ के लिए अपनी हिरासत में लिया गया था। जिनसे की गई पूछताछ के बाद यह सामने आया कि पूरा षड़यंत्र पुत्र सौरभ द्वारा ही रचा गया था। यह जानकर उन्हें व उनके परिवार को काफी ठेस पहुंची। उन्होंने बताया कि सौरभ ने जो भी किया अच्छा नहीं किया। इससे समाज में उनके परिवार की प्रतिष्ठा को काफी चोट पहुंची है। इसके लिए वह पुत्र सौरभ बेहड़ को कभी भी माफ नहीं करेंगे। श्री बेहड़ ने कहा कि वह सौरभ से सभी पारिवारिक सम्बंध भी विच्छेद करते हैं। अपने आंसुओं को रोकते हुए श्री बेहड़ ने कहा कि वह इस मामले में उन्हें समर्थन देने आये कांग्रेस, भाजपा सहित सभी राजनैतिक दलों के नेताओ ,कार्यकर्ताओं के साथ ही सभी सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक संगठनों के लोगों से हाथ जोड़कर माफी मांगते हैं। उन्होंने कहा कि बुधवार की रात्रि हमले के आरोपी इन्दर के परिजनों ने भी उनसे मुलाकात की थी। जिनसे खुलकर बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि इस मामले में उनके पुत्र गौरव बेहड़ ने पुलिस को मारपीट की तहरीर दी थी,अब उन्होंने पुलिस से कार्रवाई न करने के साथ ही मामले में जिन युवकों को पकड़ा है उन्हे माफ कर देने के लिये कहा है। श्री बेहड़ ने यह भी कहा कि सौरभ बेहड़ ने जो कृत्य किया है उसकी उसे सजा अवश्य मिलनी चाहिए।
