February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सीएम धामी ने महान पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा को दी श्रद्धांजलि

देहरादून (उद संवाददाता)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को विख्यात पर्यावरणविद, चिपको आंदोलन के प्रणेता और पप्र विभूषण से सम्मानित स्वर्गीय सुंदरलाल बहुगुणा की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए राष्ट्र और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनके अतुलनीय कार्यों का स्मरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में सुंदरलाल बहुगुणा द्वारा दिया गया अमूल्य योगदान न केवल उत्तराखंड बल्कि संपूर्ण विश्व के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने हिमालय की रक्षा और पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता लाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि बहुगुणा जी के विचार और उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर ही हम एक सुरक्षित और हरित भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *