हरीश रावत का सेंटा क्लॉज की छवि बनाकर एक और एआई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
देहरादून। सोशल मीडिया पर एआई वीडियो बनाकर पूर्व सीएम हरीश रावत को तारगेट करते हुए एक और वीडियो वायरल किया गया है। इस बार हरीश रावत को क्रिसमस पर्व से जोड़कर उनकी छवि बनाई गई है। वायरल वीडियो में वो सेंटा क्लॉज की टोपी लगाने के बजाय मुस्लिम धर्म की टोपी लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल इस वीडियो को लेकर हरीश रावत की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। दरअसल काफी समय से हरीश रावत अपने ऊपर बनी एआई वीडियो का विरोध कर रहे हैं। उनका आरोप है कि ये वीडियो बीजेपी द्वारा लोगों को गुमराह करने के लिए बनाई जा रही है। इसको लेकर उन्होंने विरोध प्रदर्शन भी किया था। इसी बीच उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
