Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शराब सेल्समैन से तमंचे की नोंक पर लाखों की लूट

रूद्रपुर। बाइक पर आये बदमाशों ने तमंचे और चाकू की नोंक पर शराब सेल्समैन से लूटी लाखों की नकदी लूट ली और फरार हो गये। लूटपाट की घटना से वहां हड़कम्प मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वहां लगे सीसी टीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। बरा किच्छा निवासी मनोज कुमार का गल्ला मंडी मोड़ पर देशी शराब का ठेका है जहां मूल रूप से नैनीताल व सुभाष कालोनी निवासी प्रकाश चंद और मूलरूप से हरदोई व हाल आवास विकास निवासी मनीष कुमार बतौर सेल्स मैन काम करते हैं। गतरात्रि दोनों सेल्समैन दुकान पर थे और दुकान बंद करने के उपरान्त वह गल्ले में रखी नकदी समेटकर बैग में रख घर जाने लगे। तभी एक काले रंग की बाइक पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और एक ने प्रकाश पर तमंचा और दूसरे ने मनीष की गर्दन पर चाकू रख दिया और बैग में रखी लगभग 1-25 लाख की नकदी लूटकर फरार हो गये। लूट की वारदात से वहां हड़कम्प मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वहां लगे सीसी टीवी कैमरे की फुटेज खंगाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *