Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नौकरानी ने उड़ाया 20 तोला सोने के जेवरात!

रूद्रपुर। घर के लॉकर में रखे 20 तोला सोने के जेवरात गायब हो गये। गृह स्वामी ने घर की नौकरानी पर चोरी का शक जताया और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना के आधार पर नौकरानी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। ग्राम धौलपुर निवासी किसान हरजीत सिंह के घर में खानपुर निवासी एक महिला कामकाज करती है। हरजीत ने बताया कि तीन माह पूर्व उसके घर की अलमारी के लॉकर की चाबी गायब हो गयी थी और काफी खोजबीन के बाद लॉकर की चाबी नहीं मिल पायी। इसी दौरान घर में काम करने वाली नौकरानी ने भी काम छोड़ दिया था। उसने बताया कि शादी, त्यौहार के चलते उसकी पत्नी ने कुछ दिन पूर्व लॉकर की दूसरी चाबी से जब ताला खोला तो लॉकर में रखे लगभग 20तोला सोने के जेवरात गायब थे जिससे परिजनों में हड़कम्प मच गया। किसान हरजीत सिंह ने चोरी का शक नौकरानी पर जताते हुए मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शक के आधार पर नौकरानी केा हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *