Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बाजपुर में रह जाएंगे अब पालिका के 11 वार्ड

नैनीताल। हाईकोर्ट ने उधमसिंह नगर के बाजपुर पालिका में चार गांवों को जोड़ने से संबंधित शासन की अधिसूचना को निरस्त कर दिया है। कोर्ट के फैसले के बाद बाजपुर में अब पालिका के 11 वार्ड रह जाएंगे। जो 13 थे। ऽमरिया के प्रधान दिनेश कुमार सैनी ने याचिका दायर कर परिसीमन को चुनौती दी। याचिकाकर्ता के अधिवत्तफ़ा तरुण टाकुली ने कोर्ट को बताया कि शासन द्वारा 28 अगस्त को बाजपुर पालिका में ऽमरिया, चकरपुर, मौना इस्लामनगर व ताली आंशिक को पालिका में शामिल करते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया। इसके लिए पालिका एक्ट के अनुसार सेक्शन-41 का नोटिस नहीं दिया। न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की एकलपीठ ने मामले को सुनने के बाद पालिका के नए परिसीमन संबंधित नोटिफिकेशन निरस्त कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *