Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

36 लाख की हेरोईन के साथ दो तस्कर दबोचे

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस की एंटी नार्काेटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने एक बार फिर नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पिछले एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है, जिससे प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को मजबूती मिली है। ड्रग्स फ्ी देवभूमि मिशन 2025 के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर एएनटीएफ द्वारा प्रदेशभर में सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में एएनटीएफ और थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस की संयुक्त टीम ने 12 नवंबर की रात को कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों अब्बास और मोहम्मद सावेज को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 123 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी कीमत बाजार में लगभग 36 लाख रुपये बताई जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बताया कि वे हेरोइन बरेली के जाकिर से लाते थे और इसे देहरादून के आसपास के क्षेत्रें में, खासकर कॉलेज के विद्यार्थियों और अन्य युवाओं को छोटी-छोटी मात्र में बेचते थे, जिससे उन्हें मोटा मुनाफा होता था। एएनटीएफ ने दोनों के खिलाफ संबंधित नार्काेटिक्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अभियान जारी रहेगा और प्रदेश में नशे के खिलाफ कार्रवाई लगातार तेज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *