रुद्रपुर में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का किया भव्य स्वागत ,मीना शर्मा ने खिलाएं लड्डू
रुद्रपुर (उद संवाददाता)। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष, और पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने बृहस्पतिवार को सुबह प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से एक होटल में मुलाकात की, इस अवसर पर श्रीमती शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को शॉल ओढ़ाकर और बुके प्रदान कर उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर श्रीमती शर्मा ने अपने हाथों से बने मावा और तिल के लड्डू भी श्री रावत को खिलाएं, जो श्री रावत को बेहद पसंद आए और हरदा लड्डू अपने साथ भी लेकर गये। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा, पूर्व महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, महानगर अध्यक्ष ममता रानी, कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा, सुमित राय, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष संदीप चीमा,पूर्व राज्य मंत्री हरीश बावरा,जिला कांग्रेस महामंत्री योगेश चौहान,सतीश कुमार, बाबू विश्वकर्मा, उमा सरकार,पूर्व पार्षद प्रीति सन बेबी सिकदर ज्योति, दिनेश मौर्य,सहित बड़ी संख्या में अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
