राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत-जयंती वर्ष पर प्रदेशवासियों को दीं बधाई
देहरादून। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत-जयंती वर्ष के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे देश की गौरवशाली आध्यात्मिक-सांस्कृतिक यात्रा में उत्तराखण्ड राज्य का योगदान अतुलनीय रहा है। विगत 25 वर्षों के दौरान, राज्य के कर्मठ और विनम्र लोगों ने आधुनिक विकास के नए आयाम रचे हैं।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर समस्त प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर समस्त प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रकृति की गोद में बसी हमारी यह देवभूमि आज पर्यटन के साथ-साथ हर क्षेत्र में प्रगति की नई रफ्तार भर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के इस विशेष अवसर पर मैं यहां के विनम्र, कर्मठ और देवतुल्य लोगों की सुख-समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की शुभकामनाओं हेतु मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों की ओर से उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और सतत मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड अपनी विकास यात्रा में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्जित कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से उत्तराखण्ड ने अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शामिल होकर सुशासन, जनकल्याण और सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं।
