सीएम धामी ने कहा : विदेशी शक्तियों के साथ मिलकर दंगे भड़काने की ,भारत को अपमानित करने की मंशा कभी पूरी नहीं होगी
हल्द्वानी(उद संवाददाता)। सीएम धामी ने कहा हमने ये भी व्यवस्था की है कि शहीदों के परिवार को एक सदस्य को सरकारी सेवा में समायोजित किया जाये। हमने पूर्व सैनिकों को नौकरी के आवेदन की समय सीमा को भी दो वर्ष से बढ़ाकर पांच वर्ष करने का भी निर्णय लिया है। ये सभी निर्णय केवल सरकारी घोषणाएं नहीं बल्कि हमारे वीर सैनिकों के प्रति हमारी कृतज्ञता और सम्मान का मूर्त रूप है। इसके साथ ही प्रदेश में शहीदों की स्मृति को चिर स्थाई बनाने के लिए देहरादून के उनियाल गांव में भव्य सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। आज गर्व होता है कि जब हम देखते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारी सेना अत्याधुनिक संसाधनों से सुसज्जित हो रही है, बल्कि हमारा देश रक्षा के क्षेत्र में आत्म निर्भरता की मिसाल बन रहा है। कभी हम छोटे छोटे उपकरणों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहते थे आज हमारा देश रक्षा सामग्री का निर्यात करने वाले देशों की सूची में शामिल हो गया है। आपरेशन सिंदूर ने पूरी दुनिया को दिखा दिया है कि भारत अब किसी का मोहताज नहीं है क्यों कि हमारे स्वदेशी हथियार और हमारे सैनिक ही हमारी वीरता की असली ताकत हैं। हमारी मिसाईयों ने जिस तरह से ऑपरेशन सिंदूर के समय पूरे पाकिस्तान के अंदर आतंकी अîóों को तबाह किया वह हमारे स्वदेशी हथियार और हमारी सेना का पराक्रम था जिसे पूरी दुनिया ने देखा। लेकिन जब हमारी सेना अपनी शौर्य गाथाओं से देश का गौरव बढ़ा रही है तब कुछ लोग ऐसे बयान दे रहे हैं जो हमारे जवानों के मनोबल को ठेस पहुंचाते हैं। हमारी संवैधानिक संस्थाओं को मनोबल को गिराने का काम करते हैं। सीएम धामी ने कहा कल ही एक पार्टी के शहजादे द्वारा सेना पर दिया गया कलुषित और दुर्भाग्यपूर्ण बयान न केवल देश के वीर जवानों का अपमान है बल्कि राष्ट्र की अस्मिता पर भी गहरा आघात है। देश के अंदर ये लोग अस्थिरता फैलाना चाहते हैं। ऐसे लोग टुकड़े टुकड़े गैंग के मुिखया हैं और संरक्षक हैं। ये लोग देश विरोधी एजेंडा चलाने वालों के समर्थक हैं। सीएम धामी ने कहा कि मुझे लगता है कि राहुल गांधी कांग्रेस मुक्त भारत का सपना अवश्य पूरा करने वाले हैं। राहुल गांधी सेना का अपमान करते समय यह भूल जाते है ं कि हमारे देश में सैनिकों का सम्मान सर्वाेपरि है। सीएम ने कहा कि राष्ट्र विरेाधी विचारधारा का हमारे देश में कोई स्थान नहीं है। विदेशी शक्तियों के साथ मिलकर देश को तोड़ने की दंगे भड़काने की भारत को अपमानित करने की मंशा कभी पूरी नहीं होगी। मोदी जी का विरोध करते समय राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस आज हमारे सैनिकों का अपमान करने लगी है, भारत का विरोध करने पर भी आमादा हो गयी है। सभी को याद होगा कि एक समय था जब दुश्मन देश हमें आंखे दिखाते थे, आतंकवादी शहरों में घुस जाया करते थे, उस समय की सरकारें केवल निंदा भर कर दिया करती थी, उनमें साहस नहीं था। आज मोदी जी के नेतृत्व में समय बदल चुका है आज भारत की सेना मोदी जी के नेतृत्व में आतंकियों को घर में घुसकर सबक सिखाती है। आज दुश्मन देश डर से कांप रहे हैं। कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट,वन मंत्री सुबोध उनियाल, पूर्व मंत्री बंशीधर भगत, विधायक राम सिंह कैड़ा, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, महापौर गजराज बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह, तरूण बंसल, पंकज मेहरा, रेनू अधिकारी, मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ अनिल कपूर (डब्बू), दर्जा राज्य मंत्री शंकर कोरंगा, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल, आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत, जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजूनाथ टी-सी- समेत तमाम जनप्रतिनिधि, अधिकारी और पूर्व सैनिक मौजूद थे।
