आमपड़ाव में श्रद्धालुओं से भरा टेंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरा, दो की मौत, 15 लोगों को किया रेस्क्यू
एसएसपी डॉ- मंजूनाथ टी-सी- देर रात अस्पताल पहुंचे, घायलों का हाल जाना
नैनीताल(उद संवाददाता)। नैनीताल जिले के आमपड़ाव क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा उस समय हुआ जब श्रद्धालुओं से भरा एक टेंपो ट्रैवलर अचानक नियंत्रण खोकर करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस की तत्परता से 15 लोगों को सुरक्षित खाई से निकाल लिया गया, जबकि दो लोगों की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।शुक्रवार रात 22ः47 बजे डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि आमपड़ाव के पास एक टेंपो ट्रैवलर (संख्या T0825CH5768B) सड़क से नीचे खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक श्याम सिंह बोरा चौकी ज्योलीकोट पुलिस टीम के साथ घटनास्थल की ओर रवाना हुए।मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पाया कि वाहन गहरी ऽाई में पलटा हुआ है और उसमें सवार यात्री घायल अवस्था में फंसे हैं। तत्काल क्षेत्रधिकारी अमित कुमार, थानाध्यक्ष तल्लीताल मनोज नयाल तथा एसडीआरएफ टीम भी पहुंची। संयुक्त रूप से सभी घायलों को रेस्क्यू कर सुरक्षित सड़क तक लाया गया। पुलिस व एसडीआरएफ की मदद से घायलों को चौकी ज्योलीकोट हाईवे पेट्रोल कार व 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु सुशीला तिवारी हॉस्पिटल, हल्द्वानी चंदन हॉस्पिटल, हल्द्वानी सेंट्रल हॉस्पिटल, हल्द्वानी भेजा गया। उपचार के दौरान सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने गौरव बंसल (26 वर्ष) निवासी बदरपुर, दिल्ली तथा सोनू कुमार (32 वर्ष) निवासी बरहेन गांव को मृत घोषित किया। घायलों की सूची: अंशिका (21 वर्ष), पुत्री अनिल अग्रवालए सोनिया (32 वर्ष), पत्नी अजय अग्रवाल सुशांत (8 वर्ष) दिशा (5 वर्ष) निकिता (20 वर्ष), पुत्री सुदेश अग्रवाल श्वेता (25 वर्ष), पत्नी विजय अग्रवाल पूर्वा (8 माह) यशी (2 वर्ष), पुत्री अनु अग्रवाल अजय अग्रवाल (34 वर्ष), पुत्र रमेश अग्रवाल अनु अग्रवाल, पुत्र सुदेश अग्रवाल शिल्पी अग्रवाल (28 वर्ष), पत्नी अनु अग्रवाल हेमंत अग्रवाल, पुत्र सुदेश अग्रवाल श्रुति अग्रवाल (28 वर्ष), पत्नी हेमंत अग्रवाल वंश अग्रवाल, पुत्र अनिल अग्रवाल विजय अग्रवाल (30 वर्ष), पुत्र रमेश अग्रवाल सभी निवासी थाना बदरपुर, नई दिल्ली हैं। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ- मंजूनाथ टी-सी- देर रात सुशीला तिवारी हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली और घायलों व उनके परिजनों से मुलाकात कर हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। पुलिस कर्मियों ने अंधेरी रात और दुर्गम क्षेत्र में बिना किसी संसाधन की परवाह किए जान जोिऽम में डालकर घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला। समय पर रेस्क्यू न होने पर बड़ी जनहानि की संभावना थी। नैनीताल पुलिस की तत्परता, एसडीआरएफ के साहसिक प्रयास और स्थानीय लोगों के सहयोग से यह रेस्क्यू मिशन पूरी तरह सफल रहा।


