February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

प्रेमी ट्रक चालक सलमान ने सहयोगी महिला के साथ गला घोंटकर की थी सीमा की हत्या, डीजल डालकर जलाया शव

हरिद्वार पुलिस ने महिला की अधजली लाश की गुत्थी सुलझायी, दोनों आरोपियों को भेजा जेल
हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र के हाईवे किनारे अधजली हालत में मिली महिला की लाश की गुत्थी को हरिद्वार पुलिस और सीआईयू ;क्राइम इन्वेस्टिगेशन यूनिटद्ध की टीम ने आखिरकार सुलझा लिया है। महिला की पहचान काशीपुर निवासी सीमा खातून के रूप में हुई है। सीमा शादीशुदा थी और ट्रक चालक सलमान से प्रेम करती थी और उसे कहीं और शादी नहीं करने देना चाहती थी। इसी के चलते दोनों में विवाद हुआ और सलमान ने अपनी महिला सहयोगी मेहरुन्निशा के साथ मिलकर चुन्नी से गला कसकर सीमा की हत्या करने के बाद शव की पहचान छिपाने के लिए डीजल डालकर जला दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्रतार कर जेल भेज दिया है। शुक्रवार को एसपी ;अपराधद्ध जितेंद्र मेहरा ने मायापुर स्थित एसपी सिटी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर हत्याकांड का खुलासा किया। एसएसपी ने बताया 18 अक्तूबर को श्यामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गाजीवाली के पास हाईवे किनारे एक महिला का जला हुआ शव मिला था। केवल पैरों और बायां हाथ कलाई से नीचे का हिस्सा ही जलने से बचा था। एसएसआई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के लिए सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी के पर्यवेक्षण में पुलिस और सीआईयू की पांच टीमों का गठन किया गया। टीमों ने करीब 400 वाहनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और एएनपीआर कैमरों की मदद से एक सफेद कंटेनर ट्रक की पहचान की। जांच करते-करते टीम उधमसिंह नगर पहुंची जहां सीमा खातून की गुमशुदगी दर्ज थी। यहां सीमा के परिजनों ने शव की शिनाख्त की। पड़ताल में सामने आया कि सीमा को आखिरी बार मेहरुन्निशा ;53द्ध, निवासी मझरा लक्ष्मीपुर, काशीपुर के साथ देखा गया था। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने पूरी कहानी उगल दी।एसपी जितेंद्र मेहरा ने बताया कि ड्रग सप्लायर मेहरुन्निशा को शक था कि सीमा ने उसके बेटे को एनडीपीएस मामले में मुखबिरी कर जेल भिजवाया है इसलिए वह सीमा से रंजिश रखती थी। वहीं सलमान और सीमा के बीच प्रेम संबंध थे लेकिन सलमान किसी और से विवाह करना चाहता था। इसी बात को लेकर दोनों का झगड़ा होता था। 17 अक्तूबर की शाम मेहरुन्निशा सीमा को लेकर सलमान के ट्रक में पहुंची। यहां फिर से सीमा और सलमान के बीच झगड़ा हुआ। इसी दौरान सलमान ने सीमा के गले में पड़ी चुन्नी को कस दिया। मेहरुन्निशा ने सीमा के हाथ पकड़े। सीमा की मौत होने के बाद दोनों ने शव की पहचान मिटाने की योजना बनाई। सलमान शव को ट्रक में लेकर निकला और कुंडा में मेहरुन्निशा को उतार दिया। रात में श्यामपुर पहुंचकर उसने शव को खाली प्लॉट में फेंका, डीजल डालकर आग लगा दी और देहरादून की ओर निकल गया। 23 अक्तूबर की रात श्यामपुर क्षेत्र से सीआईयू प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह बिष्ट और एसओ श्यामपुर मनोज शर्मा की टीम ने आरोपी सलमान ;40द्ध, निवासी मझरा लक्ष्मीपुर, काशीपुर को रसियाबड़ के पास से गिरफ्रतार किया। सलमान के पास से घटना में प्रयुक्त ट्रक और डीजल का जरीकेन भी बरामद हुआ। आरोपी महिला मेहरुन्निशा को पहले ही हिरासत में ले लिया गया था। सीओ शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि शुक्रवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। श्यामपुर में मिली अधजली लाश के पीछे की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है जहां प्यार, शक और जिद ने मिलकर एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। इस जघन्य हत्याकांड में न केवल एक महिला की जान गई बल्कि आरोपी सलमान और उसकी मददगार मेहरुन्निशा के जेल पहुंचने से कई जिंदगी तबाह हो गईं। सीमा के दो बच्चे हैं जिनके सिर से मां का साया उठ गया। ऊधमसिंह नगर का रहने वाला सलमान कुछ साल पहले सऊदी अरब में नौकरी करता था। उसकी कमाई अच्छी थी और वह अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। इसी वर्ष जून में वह सऊदी से लौट आया और यहां ट्रक चलाने लगा। इस दौरान उसने अपने घर का निर्माण भी कराया। घर निर्माण के दौरान ही पड़ोस में रहने वाली सीमा खातून उसके संपर्क में आई। सीमा शादीशुदा थी उसके दो बच्चे हैं और उसका पति बाइक मैकेनिक का काम करता है। पुलिस के मुताबिक सलमान और सीमा की मुलाकातें सामान्य रहीं लेकिन जल्द ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं और उनका संबंध प्रेम में बदल गया। सीमा का बिंदास और तेज-तर्रार स्वभाव सलमान को अपनी ओर खींचने लगा। इस संबंध का शक सीमा के पति को भी हो गया था। इसी बीच जब सलमान ने दूसरी जगह शादी करने का फैसला किया तो सीमा ने इसका कड़ा विरोध किया। उसने सलमान को गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि वह उसे किसी और से शादी नहीं करने देगी और हमेशा उसके साथ ही संबंध रखना होगा। इस जिद और धमकी के चलते सलमान के मन में डर और गुस्सा भर गया। घटना वाले दिन 17 अक्तूबर को सीमा लगातार सलमान को फोन कर रही थी, लेकिन वह कॉल नहीं उठा रहा था। इससे झल्लाकर सीमा ने अपनी परिचित मेहरुन्निशा को फोन किया और उसे सलमान को कॉल करने को कहा। इसके बाद दोनों मिलकर सलमान से मिलने के लिए निकल पड़ीं। उस वक्त सलमान अपने ट्रक में माल लादकर देहरादून मंडी जाने की तैयारी में था। जैसे ही सीमा ट्रक के पास पहुंची उसने सलमान को फोन न उठाने के लिए खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी। बात इतनी बढ़ गई कि सीमा ने गुस्से में सलमान को थप्पड़ जड़ दिया और उसकी बहन-भाभी के बारे में अपमानजनक बातें कह डालीं। इस पर सलमान ने भी उसे थप्पड़ मारा और दोनों के बीच झगड़ा हिंसक हो गया। इसी क्षण सलमान ने अपना नियंत्रण खो दिया जिसके बाद उसने मेहरुन्निशा की मदद से सीमा की चुन्नी से उसका गला कसकर हत्या कर दी। सीमा की हत्या के बाद घबराए सलमान ने मेहरुन्निशा की मदद से शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। उसने पहले कुंडा के पास मेहरुन्निशा को उतारा फिर खुद ट्रक लेकर नगीना पहुंचा जहां से उसने डीजल खरीदा। इसके बाद वह श्यामपुर की ओर आया और सुनसान जगह पर पहुंचकर शव को जलाने की कोशिश की ताकि पहचान मिटाई जा सके। करीब 22 मिनट में उसने इस पूरी वारदात को अंजाम दिया। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि यह पूरा मामला हरिद्वार पुलिस के लिए एक ब्लाइंड केस जैसा था। अधजली लाश मिली थी पहचान नहीं हो पा रही थी। मगर तकनीकी जांच, मोबाइल सर्विलांस और सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने न सिर्फ शव की पहचान की बल्कि आरोपी सलमान और उसकी सहयोगी मेहरुन्निशा तक पहुंच गई। सीओ ने बताया कि श्यामपुर, देहरादून हाइवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से चेक करने पर सामने आया कि अधिकांश ट्रक दो से तीन मिनट में पार हो रहे थे, लेकिन एक सफेद रंग का कंटेनर पहले प्वाइंट से निकलने के बाद आगे के कैमरे में 22 मिनट बाद जाता दिखाई दिया। बस यही से जांच आगे बढ़ी। फिर रायवाला में कैमरे चेक करने पर ट्रक का नंबर मिला और यहीं से पूरी लीड मिल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *