February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भिखारी महिला के पास निकला नोटों का खजाना, गिनते गिनते लोग हैरान

रूड़की। मंगलौर कस्बे में 13 साल से रह रही दिमागी रूप से कमजोर भिखारी महिला के पास लगभग एक लाख रुपये की नकदी मिली है। नकदी को देखकर लोग हतप्रभ रह गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस महिला को सुरक्षित स्थान पर भेजने की तैयारी कर रही है। वहीं महिला के पास मिली नगदी को गिनते हुए लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि इतने वर्षों से महिला लोगों से भीख मांगकर अपना जीवन यापन कर रही है। प्रशासन को महिला की सुध लेकर उसके रहने का इंतजाम करना चाहिए। बताया जा रहा है कि मंगलौर कस्बे के मोहल्ला पठानपुरा में एक मकान के पास एक दिमागी रूप से कमजोर महिला करीब 13 साल से रह रही थी। मोहल्ले के लोगों ने उसे वहां से हटाया तो उसके पास से प्लास्टिक के थैले से काफी पैसे मिले। मोहल्लेवालों ने पुलिस को सूचना दी। यही के कुछ लोगों ने उन पैसों को गिनना शुरू किया तो लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद 53186 रुपये व 17 किलोग्राम के सिक्के मिले हैं। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि महिला को सुरक्षित स्थान पर भेजने के लिए भरतपुर व दिल्ली में स्थित सामाजिक संस्था अपना घर से संपर्क किया जा रहा है। जल्द ही महिला को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया जाएगा। वही स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी नोटो की लगातार गिनती की जा रही है और उम्मीद है कि यह गिनती एक लाख रुपये के करीब हो सकती है वही उनके द्वारा स्थानीय लोगो को चौकी प्रभारी ने आश्वासन दिया कि महिला को जल्द ही किसी सुरक्षित स्थान पर भेज दिया जाएगा क्योंकि महिला के पास रुपये होने की खबर के बाद चोर उच्चके उसके रुपयों की चुराने की फिराक में लग गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *