अल्मोड़ा में डीएम अंशुल सिंह ने ग्रहण किया कार्यभार : स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
अल्मोड़ा(उद संवाददाता)।जिले को नया जिलाधिकारी मिल गया है। 2018 बैच के आईएएस अधिकारी अंशुल सिंह ने शुक्रवार को कलैक्ट्रेट पहुंचकर विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वे हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। कलैक्ट्रेट पहुंचते ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी युत्तफा मिश्रा, संयुत्तफ मजिस्ट्रेट रानीखेत गौरी प्रभात, उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, द्वाराहाट के एसडीएम सुनील कुमार राज सहित अन्य अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। जिलाधिकारी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद सबसे पहले कोषागार का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने डबल लॉक, सिंगल लॉक, सीसीएल, डीसीएल आदि व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने कलैक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का भी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता के कार्यों के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए और सभी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों के प्रति तत्पर रहें। मीडिया से बातचीत में नवागत जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कहा कि वे जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पेयजल और खेल गतिविधियों पर विशेष ध्यान देंगे। वहीं नवागत डीएम अंशुल सिंह ने अपना कार्यभार ग्रहण करते ही शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर्स, संसाधन, अस्पतालों की समीक्षा की। सीएमओ को निर्देश दिए कि जनपद में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।कलेक्टट में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि जनपद में जो संसाधन उपलब्ध हैं, उनका शत प्रतिशत उपयोग हो। उन्होंने चौखुटिया में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चल रहे आंदोलन का भी संज्ञान लिया है। आंदोलन के बारे में विस्तृत जानकारियां प्राप्त की तथा संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चौखुटिया सीएचसी को उप जिला चिकित्सालय के रूप में उच्चीकृत किए जाने की शासन से स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने कार्यदाई संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि चौखुटिया अस्पताल का आगणन जल्द से जल्द तैयार किया जाए। ब्लॉक धौलादेवी के कई गांव में वायरल एवं अन्य कारणों से हुई कैजुअल्टी का भी संज्ञान लिया। इस संबंध में उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों से विभिन्न जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ नवीन चंद्र तिवारी, प्रिंसिपल राजकीय मेडिकल कॉलेज डॉ सीपी भैंसोड़ा, पीएमएस जिला अस्पताल डॉ हरीश चंद्र गढ़कोटी, उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, द्वाराहाट सुनील कुमार राज आदि रहे।
