February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गांधी पार्क में दिवाली मेले के लिए लाटरी से हुआ व्यापारियों को दुकानों का आवंटन

रूद्रपुर। गांधी पार्क में आयोजित हो रहे भव्य स्वदेशी दिवाली मेले का शुभारम्भ आज शाम किया जायेगा। मेले के लिए गांधी पार्क में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मेला 14 अक्टूबर से शुरू होकर 21 अक्टूबर तक चलेगा। महापौर विकास शर्मा ने बताया कि आज शाम मेले का शुभारम्भ जिलाधिकारी नितिन भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा और नगर आायुक्त नरेश दुर्गापाल की मौजूदगी में किया जायेगा। पहली बार शहर में छोटे व्यापारियों का भव्य मेला आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए गांधी पार्क में लगभग 300 दुकानें लगाई गई हैं। बीती शाम मेले में व्यापारियों को लाटरी के माध्यम से दुकानों का आवंटन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हर बार ठेली व्यापारी बाजार में सड़क पर कारोबार करते थे जिससे व्यापारियों को खुद तो असुविधा होती ही थी साथ ही बाजार में खरीददारी करने के लिए आने वालों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इस बार छोटे कारोबारियों के हित में नगर निगम ने बड़ा कदम उठाते हुए उनके लिए गांधी पार्क में भव्य मेले की व्यवस्था की है। जिसमें स्थानीय व्यापारियों को प्राथमिकता से और पारदर्शिता से दुकानें आवंटित की गयी हैं। मेले के दौरान लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे। इस दिवाली मेले से जहां छोटे कारोबारियों को रोजगार मिलेगा वहीं त्यौहारों पर बाजार में लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी। मेले के सात दिन तक बाजार में वाहनों का आवागमन ओर ठेली पर प्रतिबंध रहेगा। बाजार में कोई ठेली नजर नहीं आएगी। त्यौहारों को देखते हुए पार्किंग की व्यवस्था भी गांधी पार्क में गयी है। महापौर ने सभी क्षेत्रवासियों से आ“वान किया कि वे गांधी पार्क आएं और इस भव्य दिवाली मेले का स्वदेशी उत्पाद खरीदें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *