‘‘वैष्णव जन तो तैने कहिये जे पीर पराई जाणि रे’’ जयंती पर महात्मा गांधी और शास्त्री जी को किया नमन
देहरादून/रूद्रपुर (उद संवाददाता)। प्रदेश भर में गांधी जयंती और शास्त्री जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गयी। राजधानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का स्मरण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सीएम ने गांधी पार्क में भी गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अपने सत्य, अहिंसा और त्याग के मार्ग से पूरे विश्व को शांति और एकता का संदेश दिया। उनका जीवन दर्शन आज भी समाज को नई दिशा देने वाला है। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों से गांधीजी के विचारों को जीवन में अपनाने का आ“वान किया। उन्होंने कहा कि गांधीजी की प्रेरणा से ही हमें स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और सादगी का संदेश मिलता है, जो राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनका स्मरण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि शास्त्री जी ने ‘जय जवान जय किसान’ का नारा देकर राष्ट्र को स्वाभिमान और एकजुटता के साथ मजबूती से खड़े होने का रास्ता दिखाया। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में सादगी, सत्यनिष्ठा, लगन, नैतिकता व राष्ट्र के प्रति समर्पण की जो अदभुत मिसाल कायम की, वह हम सबके लिए प्रेरणादायी है।

वहीं राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को राजभवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनके चित्रें पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राजभवन परिवार की उपस्थिति में एक प्रार्थना सभा आयोजित की गई। भातखंडे संगीत महाविद्यालय, देहरादून के कलाकारों ने गांधी जी के प्रिय भजनों – ‘‘वैष्णव जन तो तैने कहिये जे पीर पराई जाणि रे’’, ‘‘श्री राम चन्द्र कृपालु भजुमन’’, ठुमक चलत रामचंद्र बाजत पैजनिया, पायो जी मैने राम रतन धन पायो, दे दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल की संगीतमय प्रस्तुति दी। राज्यपाल ने कहा कि महात्मा गांधी ने सम्पूर्ण विश्व के लिए सत्य और अहिंसा का मार्ग प्रशस्त किया है। उनके आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और विशेषकर युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को स्मरण करते हुए राज्यपाल ने कहा कि उनकी सादगी और सरलता से परिपूर्ण जीवन शैली हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने आ“वान किया कि हमें इन महान विभूतियों के विचारों और आदर्शों से सीख लेकर विकसित एवं विश्व गुरु भारत के निर्माण की दिशा में सतत प्रयासरत रहना चाहिए। इस अवसर पर सचिव श्री राज्यपाल रविनाथ रामन, विधि परामर्शी कौशल किशोर शुक्ल, वित्त नियंत्रक श्रीमती तृप्ति श्रीवास्तव एवं राजभवन के अन्य अधिकारीगण एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

रूद्रपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधान मंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती जनपद में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। जिला मुख्यालय कलेक्टेªट में अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने महात्मा गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रें का अनावरण कर माल्यार्पण व श्रद्धासुमन अर्पित किये। अपर जिलाधिकारी ने जनपद वासियों को महापुरूषों की जयंती एवं विजय दशमी की बधाई देते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि हम लोगों को माहा पुरूषों से प्रेरणा लेनी चाहिए और जो राह महापुरूषों ने दिखाई है उस पर सभी को चलने का प्रयास करना चाहिए। उन्होने कहा कि गांधी जी सत्य, अहिंसा के अपने विचारों व व्यवहार से पूरे विश्व के लिये प्रेरणा श्रोत है। उन्होने कहा कि जब तक सृष्टि रहेगी तब तक गांधी व शास्त्री जी के विचार सभी के लिये अनुकरणीय रहेंगे। उन्होने कहा कि हमेशा सच के साथ चलना चाहिए व मन और वाणी को हमेशा सकारात्मक रखना चाहिए। उन्होने कहा कि महात्मा गांधी जी नेे इस देश में अनेकता में एकता की भावना को बड़े ही सहज ढंग से हम सब के सामने प्रदर्शित किया है। इस देश की जो सामाजिक कुरितियां थी उसको राष्ट्रपिता ने बडेघ् ही धैर्य से समझ कर उसका निराकरण किया। उन्होने कहा कि महात्मा गांधी ने इस देश को एकजुट बनाने के लिए सबको साथ ले के चलने के लिए उन्होने अभूतपूर्व प्रयास किया। उन्होने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने कर्म पूरी ईमानदारी व निष्ठा से करना चाहिए क्योंकि कर्म ही पूजा है। उन्होने कहा कि हम सबको समाज में खड़े अन्तिम व्यक्ति को समाज के मुख्यधारा में जोड़ने के लिए मिलकर प्रयास करना होगा तभी समाज का समग्र विकास सम्भव है। उन्होने कहा कि महात्मा गांधी जी के विचारों के अनुसार हमे अपनी कथनी और करनी में एकरूपता लानी चाहिए। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि देश के दुसरे प्रधानमंत्री स्व0 श्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने हमारे देश को जय जवान, जय किसान का जो नारा दिया वह अपने आप में देश के समग्र विकास की गाथा कहता है। उन्होने कहा कि जब देश का युवा आगे बढ़ेगा और देश के किसान खुशहाल होंगे तो वह देश निश्चित ही विकास की नई गाथा लिखेगा। उन्होने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल आदि के माध्यम से अपने जीवन को आगे ले जाना चाहिए तभी हमारा देश आगे बढ़ सकता है।अपर जिलाधिकारी ने कहा कि महापुरूषों के जीवन शैली से प्रेरणा लेकर अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने का प्रयास करना चाहिये। उन्होने कहा कि यदि कोई भी कार्य टीम भावना से किया जाये तो अवश्य ही सफलता मिलती है। उन्होने कहा कि हमें अपने दायित्वो का पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करना चाहिये। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट ने भी अपने विचार रखें। इस अवसर पर तहसीलदार दिनेश कुटौला, प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी विनोद चन्द तिवारी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गणेश आर्या, देव प्रकाश चक्रवर्ती सहित कलेक्टेªट के अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित थे।।
