Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

छात्र संघ चुनाव में कई प्रत्याशियों के पर्चे खारिज, हंगामा

किच्छा।आदर्श महाविद्यालय में आयोजित छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया के तहत बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रें की छंटनी की गई। इस दौरान उपाध्यक्ष पद की उम्मीदवार स्वाति, सचिव पद के उम्मीदवार शाहजेब तथा कोषाध्यक्ष पद की उम्मीदवार मुस्कान के नामांकन पत्र विभिन्न कारणों से रद्द कर दिए गए। वहीं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए मोहम्मद तारीफ का नामांकन मान्य पाया गया। साहित्य परिषद सहित अन्य पदों पर भी कई छात्रें के नामांकन रद्द किए गए, जिससे छात्र-छात्रओं में आक्रोश देखने को मिला। नामांकन रद्द होने से नाराज छात्र महाविद्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की। चुनाव प्रभारी नरेश कुमार गंगवार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उच्च शिक्षा परिषद एवं सुप्रीम कोर्ट की नियमावली के अनुसार प्रत्याशियों के लिए न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है। इस मानक के अनुपालन हेतु प्रत्याशियों की विगत वर्ष एवं वर्तमान शैक्षणिक वर्ष की उपस्थिति का परीक्षण किया गया। जिन छात्रें की उपस्थिति निर्धारित मानक से कम पाई गई, उनके नामांकन पत्र नियमानुसार रद्द कर दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर मनमानी नहीं की गई है, बल्कि सभी नामांकन सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों और विश्वविद्यालय की नियमावली के अनुरूप जांचे गए हैं। गंगवार ने कहा कि जिन छात्रें को अपनी उपस्थिति संबंधी समस्या पर आपत्ति है, वे प्रत्यावेदन देकर समाधान प्राप्त कर सकते हैं। महाविद्यालय प्रशासन ने छात्रें से अपील की कि वे शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखें और चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग करें। उधर नामांकन रद्द होने के बाद धरने पर बैठे छात्रें ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से इसरार फैजान खान मोहम्मद रेहान, शाहरुख इमरान सैफी नाजिश इस्रावि शाहिद सहित कई छात्र-छात्र उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *