देहरादून के आपदाग्रस्त क्षेत्रों में कांग्रेस नेताओं ने प्रभावितों से की मुलाकात,जल्द से जल्द राहत कार्यों की शुरुआत करने की अपील
देहरादून: सोमवार को देहरादून के आपदाग्रस्त क्षेत्रों गजियावाला, घट्टीखोला, गल्जवाड़ी, और इंद्रानगर (विधानसभा मसूरी) में कांग्रेस नेताओं ने आपदा प्रभावितों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कांग्रेस नेताओं के साथ आपदाग्रस्त क्षेत्रों में पहुंच कर पीड़ित लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार और प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्यों की जानकारी लेकर लोगों को आश्वस्त किया। इस दौरान, प्रभावितों की समस्याओं के समाधान के लिए पीडब्ल्यूडी, सिंचाई विभाग के चीफ, डीएफओ मसूरी, और एसडीएम सदर देहरादून से वार्ता की गई।कांग्रेस की ओर से श्रीमती गोदावरी थापली, श्री महेंद्र सिंह नेगी गुरुजी, श्री सुशील राठी, और अन्य स्थानीय नेताओं ने प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों की परेशानियों को समझा और उनके समाधान के लिए प्रशासन से तत्परता से कदम उठाने की मांग की। इस अवसर पर स्थानीय नेता गोविंद सिंह पुंडीर, श्री गौतम शर्मा, श्री मनीष गुनियाल, श्री संतोष प्रधान जी, पूर्व प्रधान राकेश जी, अनिल दाई, प्रतिमा थापा, अशोक खंडूरी, अखिल प्रधान जी, हरीकलापुन प्रधान जी, राठी गुरुग सविता राय जी, वीर सिंह समेत कई अन्य लोग भी उपस्थित रहे। कांग्रेस नेताओं ने स्थानीय प्रशासन से जल्द से जल्द राहत कार्यों की शुरुआत करने की अपील की है, ताकि प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द सहायता मिल सके।

