मसूरी-देहरादून मार्ग पर पुल क्षतिग्रस्त ,जिले की 20 से 30 सड़कों को पहुंचा नुकसान
सतपाल महाराज ने दी क्षतिग्रस्त पुलों की जानकारी,जल्द यातायात बहाल करने के निर्देश दिए
देहरादून। देहरादून में बीती रात से हो रही मूसलधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। देहरादून में बीती रात हो रही बारिश ने तबाही मचाई हुई है। मौसम विभाग ने देहरादून, चमोली, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के लिए गरज चमक के साथ ही भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले की 20 से 30 सड़कों को नुकसान पहुंचा है, वहीं कुछ जगह पुल भी क्षतिग्रस्त हैं। मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को क्षतिग्रस्त सड़कों और पुलों की स्थिति पर लगातार नज़र रखने और जल्द से जल्द यातायात बहाल करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि बीती रात से देहरादून और आसपास के इलाकों में हो रही आफत की बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। 20 से लेकर 30 सड़कें और कुछ स्थानों पर पुल क्षतिग्रस्त हो गये हैं। जबकि बहुत से सम्पर्क मार्ग भी पूरी तरह से कट गये हैं। मंत्री ने कहा कि मसूरी-देहरादून मार्ग पर शिव मंदिर के पास भारी बारिश के कारण पुल के क्षतिग्रस्त होने के यातायात को सुचारू करने के लिए वैली ब्रिज तैयार किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह बरसात से बाधित मुख्य सड़कों को तत्काल ठीक कर यातायात बहाल करें।महाराज ने बताया कि प्रेमनगर नंदा की चौकी के समीप टौंस नदी पर क्षतिग्रस्त हुए पुल के कारण यातायात सुचारू रखने के लिए NHAI को पूरी तरह से खोल दिया गया है। महाराज ने बताया कि मालदेवता के पास केसरवाला से आगे, रायपुर चौक से मालदेवता की ओर जाने वाली सड़क का लगभग 70-100 मीटर हिस्सा सौंग नदी के उफान के कारण बह गया जिसे भरने का काम शुरू कर दिया गया है।

