Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सीएम के जन्म दिन पर मैराथन में दौड़े सैकड़ों युवा

खटीमा (उद संवाददाता)उद संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में संकल्प सेवा धरनी फाउंडेशन द्वारा एक विशेष दौड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जनसेवा और फिटनेस को जोड़ते हुए बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। यह दौड़ मुख्यमंत्री आवास के पास स्थित पुल से प्रारंभ होकर कैंप कार्यालय लोहिया सिर तक लगभग ढाई किलोमीटर तक आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रविंद्र राणा एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की माताजी श्रीमती बिशना देवी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस आयोजन में लगभग 500 धावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों में महिला अंडर-14 आयु वर्ग में अंकित बोरा ने पहला, दीक्षा मेहरा ने दूसरा और नेशनल प्लेयर जानवी राय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं बालक अंडर-14 श्रेणी में दीपांशु बोरा पहले, मनन जोशी दूसरे और साहिल सिंह तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर कैटेगरी में रामबाबू वर्मा ने प्रथम, कमल बिष्ट ने द्वितीय और कुणाल बोरा ने तृतीय स्थान हासिल किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को संकल्प सेवा धरनी फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया गया। दौड़ के उपरांत मुख्यमंत्री के आवास और कैंप कार्यालय में केक काटकर उनके दीर्घायु की कामना की गई। इस अवसर को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि सेवा दिवस के रूप में मनाया। कैंप कार्यालय में नागरिक चिकित्सालय के सहयोग से रक्तदान शिविर और निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें रक्त जांच, दवा वितरण और बॉडी चेकअप जैसी सेवाएं प्रदान की गईं। सेवा भाव के इस आयोजन में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न मंडलों में हवन-यज्ञ, वृक्षारोपण, फल वितरण और जनकल्याणकारी गतिविधियाँ भी की गईं। कैंप कार्यालय में विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण को लेकर सभी ने संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री भुवन भट्ट एवं मनोज वाधवा ने संयुक्त रूप से किया। आयोजन में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री रमेश जोशी, सतीश गोयल, नगर अध्यक्ष जीवन धामी, वरुण अग्रवाल, अमित पांडे, हिमांशु बिष्ट, विमला बिष्ट, प्रकाश तिवारी, अनुपमा शर्मा, तारा देवी, गोपाल बोरा, सतीश भट्ट, विमला मुंडला और नीता सक्सेना सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित धावकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने नशामुक्ति एवं स्वच्छता को लेकर समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *