इंदिरा चौक से डीडी चौक तक सौंदर्यीकरण और चौड़ीकरण का शुभारंभ
रुद्रपुर।रुद्रपुर शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सौंदर्यकरण के उद्देश्य से इंदिरा चौक से डीडी चौक तक सड़क चौड़ीकरण और सौंदर्यकरण कार्य की बहुप्रतीक्षित परियोजना का शुभारंभ विधायक शिव अरोरा ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह कार्य न केवल शहर की सुंदरता में इजाफा करेगा, बल्कि लोगों को जाम से मुक्ति भी दिलाएगा। विधायक अरोरा ने बताया कि मई 2023 में उनके प्रस्ताव को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल कर इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए 35 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की थी। इस परियोजना के पहले चरण में 8.13 करोड़ रुपये की लागत से इंदिरा चौक से डीडी चौक तक का कार्य शुरू किया गया है। आगामी चरण में डीडी चौक से अटरिया मोड़ तक का विस्तार किया जाएगा, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग-87 की तस्वीर ही बदल जाएगी। विधायक ने कहा कि डीडी चौक और इंदिरा चौक जैसे मुख्य चौराहों पर अक्सर लगने वाले ट्रैफिक जाम से अब राहत मिलेगी और यह कार्य रुद्रपुर की यातायात समस्या को दूर करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि मात्र साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल में अनेक विकास कार्य धरातल पर उतर चुके हैं, जो जनसेवा के प्रति उनकी ईमानदारी और प्रतिब(ता का प्रमाण हैं। श्री अरोरा ने कहा कि यह परियोजना जिला विकास प्राधिकरण के माध्यम से क्रियान्वित की जा रही है, जो कार्यदायी संस्था है। उन्होंने आगे बताया कि मेडिकल कॉलेज, रिंग रोड, केंद्रीय विद्यालय और मोदी मैदान में स्टेडियम निर्माण की दिशा में भी तेजी से कार्य हो रहा है, जिनमें से कुछ की डीपीआर लगभग तैयार है और अन्य प्रस्ताव अंतिम चरण में हैं। विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विशेष रूप से आभार जताया, जिन्होंने जनता की आवश्यकता को समझते हुए यह सौगात रुद्रपुर को दी। उन्होंने केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री श्री अजय भट्टठ्ठ के सहयोग के लिए भी धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि केवल घोषणाओं से नहीं, बल्कि धरातल पर कार्य कर ही जनता का विश्वास जीता जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि इस चौड़ीकरण-सौंदर्यकरण परियोजना का शिलान्यास पूर्व में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह द्वारा किया जा चुका है और अब कार्य की विधिवत शुरुआत हो चुकी है, जिसके लिए उन्होंने समस्त रुद्रपुरवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री तरुण दत्ता, सुरेश कोली, उपेंद्र चौधरी, राजकुमार साह, फरजाना बेगम, अशोक बजाज, अनुभव चौधरी, रश्मि रस्तोगी, जगदीश विश्वास, सुनील ठुकराल, मुकेश पाल, धीरेश गुप्ता, गुरबाज दुमरा, संदीप राव, कमल पाल, रोबिन विश्वास, डी के गंगवार, शंकर विश्वास, राधेश शर्मा, उमेश पासरीचा, सतनाम सिंह, कुलदीप सिंह, नरेश उप्रेती, संजीव अरोरा, प्रीति धीर, विकास सागर, जीतेंद्र संधू, प्रमोद मित्तल, मोर सिंह, मुकेश रस्तोगी, बिट्टठ्ठू शर्मा, पवन राणा, सचिन मुंजाल, सुनील वाल्मीकि, शालिनी बोरा, मयंक कक्कड़, सुनील यादव, किरण विर्क, रजनी रावत, आशा मुंजाल, महेश कोली, नवीन पांडेय, संतोष गुप्ता, चन्द्रसेन चंदा, मनोज मदान, नमन चावला, विक्की वाल्मीकि, हरीश भट्टठ्ठ, मनदीप वर्मा, विक्की घई, मनोज छाबड़ा, जीतेंद्र चौहान, नंदलाल शर्मा, ममता श्रीवास्तव, प्रदीप राठौर, कैलाश राठौर, रचित सिंह, डंपी चौपड़ा, जगदीप भाटिया, विष्णु कुमार, बीनू कुमार और मोहित सोनकर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
