February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम में भड़की आग : सैकड़ों वाहन और की बैटरियां खाक

लालकुआं (उद संवाददाता)। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के इलेक्ट्रिक स्कूटी के शोरूम में आग भड़क जाने से शोरूम में रखी सैकड़ों स्कूटीयां और लाखों की बैटरियां जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बामुश्किल आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार गौला रोड स्थित भाजपा नेता के प्रेम ट्रेडर्स इलेक्ट्रिक व्हीकल शोरूम में बीती रात भीषण रूप से आग लग गई। बताया जाता है कि अग्निकांड की इस घटना में शोरूम में रखी 150 से अधिक इलेक्ट्रिक स्कूटी और 40 लाख से अधिक की बैटरियां जलकर राख हो गईं। हादसे में एक करोड़ से ज्यादा के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। यह घटना रात करीब 2 से 2ः30 बजे के बीच की है। जब शोरूम के पड़ोस में रहने वाले परिजनों को बैटरियों के फटने की जोरदार आवाज सुनाई दी। तत्काल शोरूम स्वामी प्रेमनाथ पंडित को सूचित किया गया और फायर ब्रिगेड को भी जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर हल्द्वानी से दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब ढाई से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक शोरूम में रखी अधिकांश स्कूटी और बैटरियां पूरी तरह जल चुकी थीं। इस अग्निकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट या बैटरियों के ओवर हीट होने की संभावना जताई जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *