Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदाग्रस्त पौसारी गांव में पहुंचकर प्रभावित लोगों से की मुलाकात

बागेश्वर। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बागेश्वर जनपद के आपदाग्रस्त क्षेत्र का दौरा कर प्रभावित लोगों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कपकोट के पौसारी गांव में पहुंचकर बादल फटने से मंची तबाही में जान गंवाने लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को हर संभव मंदद देने का आश्वासन दिया। आज मुख्यमंत्री धामी ने विधायक सुरेश गड़िया एवं जिलाधिकारी आशीष भटगांई एसपी चंद्रशेखर घोड़के के साथ गांव का दौरा किया। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर चल रहे बचाव एवं राहत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया मुख्यमंत्री धामी ने प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद कर उन्हें हर सम्भव सहायता और सहयोग का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि राहत व पुनर्वास कार्यों में कोई ढिलाई न बरती जाए। प्रत्येक प्रभावित परिवार तक त्वरित राहत सामग्री पहुंचे, पुनर्वास प्रक्रिया भी पारदर्शी एवं समयबद्ध हो तथा किसी भी जरूरतमंद को सहायता से वंचित न रखा जाए। हमारी सरकार पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ जनता की सेवा के लिए निरंतर कार्य कर रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *