हाईस्कूल की छात्रा से दिनदहाड़े बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
काशीपुर। कॉलेज से घर लौट रही हाईस्कूल की नाबालिग छात्रा को शोहदे ने दिनदहाड़े झाड़ियों में ले जाकर हवस का शिकार बना डाला। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। घटना के बारे में पुलिस को तहरीर देकर वार्ड नंबर 38 काशीपुर निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी 15 वर्षीया पुत्री स्थानीय एक कॉलेज में हाई स्कूल की छात्रा है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रोजाना की भांति बीते रोज दोपहर लगभग 2बजे उसकी पुत्री स्कूल से छुट्टðी के बाद वापस घर लौट रही थी इसी दौरान मार्ग में ग्राम परमानंदपुर थाना आईटीआई निवासी अफजाल पुत्र अमजद ने सरे राह छात्र को रोक लिया और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए दिनदहाड़े समीप स्थित झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया। छात्र ने घर पहुंच कर घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन घटना को सुनकर अवाक रह गए। दुष्कर्म की शिकार छात्र की मां ने मामले की जानकारी तत्काल पुलिस को ििलखत रूप में दी। पुलिस ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए छात्र का बयान दर्ज कर उसका मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर जरूरी जानकारी जुटाने के बाद उसे जेल रवाना कर दिया।
इंस्टाग्राम पर दोस्ती,आबरू से खिलवाड़
जसपुर निवासी युवती ने न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि जून 2024 में इन्स्टाग्राम पर उसकी रेशम सिंह पुत्र कुलवन्त सिंह निवासी भोगपुर फार्म, जसपुर से बात शुरू हई। बातचीत दोस्ती में बदल गई और मिलना जुलना शुरू हो गया। युवती ने बताया कि उपरोक्त रेशम सिंह सितम्बर 2024 मे रेशम सिंह ने उसे डरा धमका कर जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाये तथा उसकी आपत्तिजनक वीडियो भी बनाई तथा फोटो भी लिये तथा फोटो और वीडियो को वायरल कर देने की धमकी देकर उससे लगातार मिलने का दबाव बनाने लगा। वर्ष 2024 की 3 अक्टूबर को रेशम सिंह ने उनसे तहसील में बुलाकर कुछ दस्तावेज दिखाएं। कागजात देखते ही उसकी आंखें फटी रह गई। युवती ने बताया कि उक्त रेशम सिंह ने फर्जी कागजात तैयार कर उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना कर उसको वायरल करने की धमकी देकर गलत तरीके से उसके विवाह का रजिस्ट्रेशन कराया है तथा उक्त रेशम सिंह लगातार उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। वह बहुत परेशान है। उसने रेशम सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रेशम सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 351(2), 69 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया ।
