Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बेतालघाट में फायरिंग के मुख्य आरोपी अमृतपाल उर्फ पन्नू समेत तीन लोगों को किया गिरफ्तार

हल्द्वानी। 14 अगस्त को ब्लॉक बेतालघाट में ब्लॉक प्रमुख चुनाव की वोटिंग के दौरान फायरिंग करने वाले तीन और अभियुक्तों को पुलिस ने घटना में प्रयुक्त थार वाहन व पिस्टल और कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एक प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा प्रतिद्वंदी समर्थकों पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर सशस्त्र विद्रोह किया गया था। जिसमें महेंद्र सिंह बिष्ट उर्फ गोधन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वादी की तहरीर पर थाना बेतालघाट में मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्ष प्रहलाद नारायण मीणा ने घटना को गम्भीरता से लेते हुए मुख्य फरार अपराधी सहित सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस टीम गठित कर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष अनीश अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश, सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के जरिए अथक प्रयास किए गए। इसके परिणाम स्वरूप फायरिंग के मुख्य आरोपी अमृतपाल उर्फ पन्नू सहित 03 अपराधियों को जिला लखीमपुर ;उत्तर प्रदेशद्ध स्थित भीरा कस्बे में पंजाब मेडिकल स्टोर के पास घेराबंदी कर घटना में प्रयुक्त 01 अदद देशी पिस्टल 32 बोर मय 03 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्रतार किया गया। बताया गया कि पुलिस टीम ने एक संदिग्ध थार वाहन संख्या यूके 18यू 5002 का पीछा किया। मौके पर आरोपी गुरमीत मेडिकल स्टोर पर दवा लेने उतरा, तभी पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों को धर दबोचा। गिरफ्रतार किए गए अभियुक्तों में मुख्य आरोपी अमृतपाल उर्फ पन्नू पुत्र मिन्दर सिंह, निवासी ग्राम रोशनपुर, गूलरभोज, गुरमीत सिंह उर्फ पारस पुत्र मनजीत सिंह, निवासी ग्राम बेरिया दौलत, केलाखेड़ा तथा प्रदीप सिंह उर्फ शॉकर पुत्र तेजा सिंह, निवासी मुंडिया कला बहादुरगंज बाजपुर, हाल निवासी पी शामिल हैं। तलाशी लेने के दौरान पुलिस ने उनके पास से घटना में प्रयुक्त 1 अदद देशी पिस्टल 32 बोर मय 3 जिंदा कारतूस,थार वाहन संख्या यूके 18यू 5002 बरामद किए। पुलिस ने बताया कि अमृतपाल उर्फ पन्नू के विरुद्ध कोतवाली रामनगर में हत्या के प्रयास व प्रदीप सिंह उर्फ शॉकर के विरु( थाना रामनगर में 02 अभियोग मारपीट व धोखाधड़ी के पंजीकृत हैं। गिरफ्रतार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बेतालघाट उप निरीक्षक अनीश अहमद, उप निरीक्षक फिरोज, साईबर सैल, हेका. मंजीत, चोरगलिया,का. संदीप सिंह, संदीप दोसाद शामिल थे। पुलिस ने बताया कि इस प्रकरण में पूर्व में 14 आगस को ही 6 अभियुक्त गिरफ्रतार कर 02 वाहन सीज किए जा चुके हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने कहा है कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, शांति भंग करने या असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और भविष्य में भी ऐसे तत्वों के विरुद्ध कड़ी व सखघ््त कार्यवाही जारी रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *