योग ट्रेनर ज्योति हत्याकांड का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी। बीते दिनों मुखानी क्षेत्र में हुई सनसनीखेज योग ट्रैनर हत्याकाण्ड का एसएसपी ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दुपटटा भी बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी का कहना है कि वह घटना के बाद नेपाल चला गया था। घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि 3 आगस को वादिनी श्रीमती दीपा मेर पत्नी प्रेम सिंह मेर निवासी हल्दुचौड़ तुलारामपुर थाना लालकुआं ने थाना मुखानी में आकर तहरीर दी कि उनकी पुत्री ज्योति मेर पत्नी कमल सबलानी निवासी जोधपुर राजस्थान जो कि वर्तमान में जेúकेú पुरम छोटी मुखानी में आशा पाण्डे के घर में तीसरी मंजील में रहकर अजय योगा एंड फिटनेस सेन्टर, झटड स्कूल के पास मुखानी मे महिला योगा ट्रेनर की जॉब करती थी। वादिनी द्वारा उसकी पुत्री की हत्या का शक सेन्टर के मालिक अजय यदुवंशी व उसके छोटे भाई अभय यदुवंशी ;राजाद्ध पर लगाया। जिसके बाद तहरीर के आधार पर अजय यदुवंशी व अभय यदुवंशी ;राजाद्ध निवासीगण गोल चौक वाल्मिकि नगर थाना वाल्मिकि नगर जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार हाल पता अजय योगा एंड फिटनेस सेन्टर, इटड स्कूल के पास मुखानी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया । तत्पश्चात उनके द्वारा उपरोक्त घटना के अनावरण हेतु अधीनस्थों को सख्त दिशा निर्देश दिए गए। डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल व प्रकाश चंद्र एसपी सिटी के पर्यवेक्षण में नितिन लोहनी सीओ के नेतृत्व में घटित टीमों द्वारा घटना के आस पास व घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करने पर पाया गया कि एक संदिग्ध व्यक्ति घटनास्थल से बाहर निकलता हुआ दिखाया दिया। जिसकी शिनाख्त अभय कुमार उर्फ राजा पुत्र अरूण कुमार यादव निवासी गोल चौक वाल्मिकि नगर थाना वाल्मिकि नगर जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार हाल पत्ता अजय योगा एंड फिटनेस सेन्टर, झटड स्कूल के पास मुखानी के रूप में हुई। जिसकी तलाश के दौरान अभियुक्त के मूल पते व लोकेशन के आधार पर टीम नेपाल रवाना की गयी। एसएसपी ने बताया कि टीमों द्वारा अथक प्रयासों से अभियुक्त को नगला तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त से पूछताछ करने पर उसने बताया कि हल्द्वानी में चन्दन डायग्नोसिस के टाप फ्रलोर में उसके बड़े भाई का अजय फिटनेस योगा सेन्टर नाम से एकेडमी है जिसे उसका बड़ा भाई अजय व वह चलाते थे योगा सेन्टर में मेनेजमेन्ट के सारे काम वह देखता था। उक्त सेन्टर में ज्योति मेर भी काम करती थी। इसी दौरान ज्योति और अजय की बीच अवैध सम्बन्धों के चलते अजय ने अपने भाई उसको खर्चा देना बंद कर दिया और उसको अपने घर से निकाल दिया। आक्रोश में आकर उसने ज्योति के कमरे में रखे उसके दुपट्टðे से पीछे से जाकर गला दबाकर हत्या कर दी तथा हत्या करने के पश्चात टैक्सी से बनबसा तथा वहां से नेपाल चला गया। आरोपी अभय के कब्जे से हत्या कारित करने हेतु प्रयोग किया गया दुपटटा बरामद कर लिया गया। एसएसपी ने उत्साहवर्धन हेतु पुलिस टीम को ढाई हजार रूपये के ईनाम से पुरुस्कृत किया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक दिनेश चन्द्र जोशी थानाध्यक्ष मुखानी, उप निरीक्षक विरेन्द्र चन्द, उप निरीक्षक बिरेन्द्र सिंह बिष्ट, उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार,उप निरीक्षक हरजीत सिंह, का. सुनील आगरी, रोहित कुमार, सुरेश देवडी, रविन्द्र खाती, बलवन्त सिंह, धीरज सुगड़ा, शंकर सिंह, राजेश, अरविन्द, अनूप तिवारी, प्रवीण सिंह, गंगा मठपाल शामिल थे।
