Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

स्कूल में टीचर पर हमले से दहशत का माहौल : छात्र ने लंच बॉक्स से देसी तमंचा निकालकर मार दी गोली

पुलिस ने छात्र के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया
काशीपुर;उद संवाददाताद्ध। कुंडेश्वरी रोड स्थित श्री गुरु नानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 9 के छात्र द्वारा टीचर पर तमंचे से फायरिंग कर उसे मौत के घाट उतारे जाने के सनसनीखेज प्रयास मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर दूसरी ओर इस घटना के बाद से विद्यालय में छात्र-छात्राओं में अनहोनी को लेकर दहशत का माहौल में व्याप्त है। पुलिस को दी तहरीर में प्रिया मॉल के सामने स्थित गुरु नानक कॉलोनी निवासी गगनदीप सिंह कोहली पुत्र जसवीर सिंह कोहली ने बताया कि पिछले कुछ समय से वह कुंडेश्वरी रोड स्थित श्री गुरु नानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बतौर शिक्षक कार्यरत है। बीते दिवस रोजाना की भांति कक्षा 9 की क्लास अटेंड करने के बाद जैसे ही इंटरवल हुआ क्लास की सभी बच्चों के साथ ग्राम गुलजारपुर निवासी छात्र लंच बॉक्स लेकर क्लास से निकला और उसमें से देसी तमंचा निकालकर टीचर को गोली मार दी। विद्यालय परिसर में गोलीकांड की घटना ने अफरा तफरी माहौल पैदा कर दिया। दहशत और डर के मारे छात्र छात्राएं इधर-उधर भागने लगे। विद्यालय के अन्य स्टाफ को जैसे ही इसका पता चला उन्होंने तत्काल लहुलुहान हालत में जमीन पर पड़े घायल टीचर को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान घायल टीचर की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उधर दूसरी ओर गोली कांड की घटना को लेकर क्षेत्र के सीबीएसई से संबंधित तमाम विद्यालयों ने विरोध स्वरूप बंदी का ऐलान कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *