Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मॉर्निंग वॉक के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने सुरक्षा कर्मियों से की मुलाकात

भराड़ीसैंण। चार दिवसीय विधानसभा सत्र के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में डेरा डाले हुए हैं। बुधवार की सुबह नियमित मॉर्निंग वॉक के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने विधान सभा परिसर व आसपास तैनात सुरक्षा कर्मियों से भेंट कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस बल के जवानों से आवास, भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के विषय में फीडबैक लिया और अधिकारियों को व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और प्रतिकूल मौसम में भी कर्तव्य पर डटे हमारे पुलिस बल का अदम्य साहस व प्रतिबद्धता पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने विशेष रूप से धराली जैसे आपदा प्रभावित और दुर्गम क्षेत्रें में पुलिसकर्मियों द्वारा प्रदर्शित कार्यकुशलता व सेवाभाव को सराहनीय बताया। इससे पहले मंगलवार को भी मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में मॉर्निंग वॉक के दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आजीविका समूह की महिलाओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से सरकारी योजनाओं के लाभ और उनके क्रियान्वयन को लेकर प्रत्यक्ष फीडबैक लिया। विधानसभा सत्र के दृष्टिगत क्षेत्र में धारा 163 लागू की गई है, जो आगामी 22 अगस्त की शाम 5 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस और प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *