February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

इंडिया गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी. सुदर्शन रेड्डी को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार

नई दिल्ली। आज विपक्ष ने भी उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। इंडिया गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी. सुदर्शन रेड्डी को इस पद के लिए नॉमिनेट किया है। मंगलवार, 19 अगस्त को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नाम की घोषणा की। हाल ही में बीजेपी ने एनडीए की तरफ से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए महाराष्ट के राज्यपाल और तमिलनाडु के वरिष्ट नेता सीपी राधाकृष्णन को नॉमिनेट किया था। ऐसे में अब एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से सुदर्शन रेड्डी का मुकाबला होगा। उपराष्ट्रपति पद का चुनाव दिलचस्प होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों ही उम्मीदवार दक्षिण भारत से हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *