February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भाजपा सरकार के खिलाफ गरजे कांग्रेसी: नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित कांग्रेस नेताओं पर दर्ज किए गए मुकदमों के विरोध में जगह-जगह फूंके पुतले

रुद्रपुर/किच्छा/सितारगंज/गदरपुर/ काशीपुर। नैनीताल जनपद में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित कांग्रेस नेताओं पर दर्ज किए गए मुकदमों के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीडी चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला फूंककर अपना आक्रोश प्रकट किया।कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पंचायत चुनाव से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव तक सत्ता पक्ष ने खुलेआम नियमों को ताक पर रखा।जिलाध्यक्ष गावा ने कहा कि भाजपा सरकार ने पहले तो पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर मनमानी की और फिर मतदान प्रक्रिया में भी सत्ता का दुरुपयोग कर लोकतांत्रिक परंपराओं का गला घोंट दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा नेताओं ने खुलेआम अपहरण जैसी शर्मनाक घटनाओं को अंजाम दिया। नैनीताल में जिला पंचायत चुनाव के दौरान पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में गुंडागर्दी की गई और राज्य को शर्मसार करने वाली घटनाएं घटीं।गावा ने कहा भाजपा खुद को अनुशासित पार्टी बताती है लेकिन उसका अनुशासन सिर्फ भाषणों तक सीमित है। वास्तविकता यह है कि लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलने में भाजपा ने सारी मर्यादाएं ताक पर रख दी हैं। नेता प्रतिपक्ष जैसे संवैधानिक पद पर बैठे यशपाल आर्य के साथ सार्वजनिक मंच पर धक्का-मुक्की और अभद्रता की गई, यह प्रदेश की राजनीति के लिए काला अध्याय है। इसके बाद भी उल्टा कांग्रेस नेताओं पर मुकदमे दर्ज कर दिए गए, जो सत्ता पक्ष के दबाव का प्रमाण है। सत्ता का यह नंगा नाच अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस मौके पर महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने भी भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूरी तरह से जंगलराज कायम हो चुका है। सरकार ने जानबूझकर पंचायत चुनाव में सात माह की देरी करवाई ताकि शहरी क्षेत्रें के मतदाता ग्रामीण क्षेत्रें में भी मतदान कर सकें और सत्ता पक्ष को फायदा मिले। मीना शर्मा ने कहा भाजपा सरकार ने न केवल आरक्षण की प्रक्रिया में नियमों की धज्जियां उड़ाईं बल्कि पूरे चुनाव में प्रशासनिक तंत्र को अपनी कठपुतली बनाकर रखा। नैनीताल में जिला पंचायत सदस्यों का खुलेआम अपहरण हुआ, वहीं बेतालघाट में चुनाव के दौरान दिनदहाड़े गोलियां चलीं। इसके बावजूद निर्वाचन आयोग मूकदर्शक बना रहा। यह स्पष्ट संकेत है कि सरकार लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश में जुटी है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि यशपाल आर्य सहित कांग्रेस नेताओं पर दर्ज मुकदमे शीघ्र वापस नहीं लिए गए तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। पुतला फूंकने वालों में महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, अनिल शर्मा, योगेश चौहान, हरेन्द्र पाल, ममता रानी, सतीश कुमार, उमा सरकार, सुनील आर्य, बाबू विश्वकर्मा, महेश कोली, बाबू खान, ज्योति टम्टा, छत्रपाल, लक्की खान, आजम खान, उमर खान, रविन्द्र गुप्ता, संजीव रस्तौगी, जमील, राजेन्द्र शर्मा, अबरार, राहुल प्रजापति, हरिविजय, रामप्रसाद, नरेश पाल, सुदर्शन प्रजापति, रामपाल, बेबी सिकदर समेत तमाम कांग्रेसी थे।


किच्छा। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी एवं विधायक सुमित हृदेश पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट एवं अभद्रता किए जाने को लेकर भाजपा सरकार का नगर कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में पुतला दहन किया । नगर कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तमाम कार्यकर्ता नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में एकत्रित हुए जहां से एकत्रित होकर सरकार एवं भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डीडी चौक पहुंचे जहां पर कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की गई। इस अवसर पर नगर काम कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुîóू तिवारी एवं विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड़ ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा नैनीताल सहित उत्तराखंड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम जनता पर जबरदस्त अत्याचार किया है। उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सत्ता की नानक के चलते नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य उप नेता प्रतिपक्ष भवन कापड़ी एवं विधायक सुमित हृदेश के साथ नैनीताल में मार्केट एवं अभिनेता कर लोकतंत्र पर सीधा हमला बोला है उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में लोकतंत्र पर लगातार हमला किया जा रहा है भ्रष्टाचार गुंडागर्दी चरम सीमा पर पहुंच गई है सत्ता की हालत के चलते भाजपा कार्यकर्ताओं को शिष्टाचार भी नजर नहीं आ रहा है भाजपा कार्यकर्ता कानून को अपने हाथ में लेकर गुंडाराज बनाए हुए हैं। तीनों नेताओं ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिस तरीके से विपक्ष पर सत्ता पक्ष के लोगों द्वारा गाली गलौज मारपीट और फायरिंग की गई है कांग्रेस के 70 साल के कार्यकाल में कभी भी कानून का उल्लंघन नहीं हुआ और ना ही जनता का शोषण हुआ वर्तमान में राज्य सरकार और केंद्र सरकार संविधान का उल्लंघन करते हुए लोकतंत्र के बजाय राजतंत्र की की और अगले साल हो रही है उन्होंने कहा कि राजतंत्र का खौफ किस तरीके से जनता में बना रहता था उसी तरीके से आज केंद्र सरकार और राज्य सरकार का खौफ जनता में बना हुआ है किसी भी व्यक्ति को स्वतंत्रता के अभिव्यक्ति नहीं है। सरकार के खिलाफ बोलने पर भाजपा सरकार के इशारे पर मुकदमे में दर्ज कर दिए जा रहे हैं या फिर सरकारी तंत्र का गलत इस्तेमाल करते हुए आम जनता के लोगों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का ताना सही रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कांग्रेस उसके लिए हमेशादृढ़ संकल्प है। प ्रदर्शन में नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गुîóू तिवारी निवर्तमान का अध्यक्ष दर्शन कोली, भूपेंद्र पपनेजा उर्फ बंटी, दिलीप सिंह बिष्ट ओमप्रकाश पप्पू विनोद मौर्य मनोज सागर एन यू खान सुनील ठाकुर जिला पंचायत सदस्य गुरदास कालड़ा, ताहिर मलिक, फिरदौस सलमानी, गुरप्रीत सिंह ओला, मिस्वाल कुरैशी छोटू मिस्त्री मोहम्मद आलम कुरेशी तÕयब अली, पवन, दर्शन सिंह, दलजीत, राजकुमार छोटू कोली, तृपतपाल सिंह गंभीर, नासिर खान, आसिफ कुरेशी, इंतजार अहमद उर्फ कल्लू भाई, जीवन जोशी आदि शामिल रहे।


सितारगंज।नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी के खिलाफ सरकार के दबाव में मुकदमा पंजीकृत करने के विरोध को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया। सोमवार को नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मुख्य चौराहे पर एकत्र हुए। यहां हुई सभा में आरोप लगाया भाजपा ने जिला पंचायत सदस्यों को बलपूर्वक अगवा कर मतदान से वंचित कर दिया। इसका संज्ञान उच्च न्यायालय ने लेकर सरकार के खिलाफ टिप्पणी की। आप है इसके बाद प्रशासन ने सत्ताधारियों पर कार्यवाही करने के बजाय कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भुवन चंद कापड़ी और अन्य नेताओं के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के इस घृणित कार्य की हर तरफ निंदा हो रही है। विरोध जताने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम आचार्य, नगर अध्यक्ष सरताज अहमद, नवतेज पाल सिंह, आजम मलिक, दिलबाग सिंह, हरपाल सिंह, जिलानी अंसारी, सुरेंद्र सिंह, अख्तियार अहमद पटौदी, सुखवंत सिंह, फतेह सिंह, विपिन खोलिया, रियाजउद्दीन आदि मौजूद थे


गदरपुर। कांग्रेस पार्टी के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक संजीव आर्य और हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हजारीलाल पेट्रोल पंप के सामने मुख्य सड़क पर राज्य सरकार का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने घटना को शर्मनाक करार देते हुए भाजपा सरकार की तीखी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जिम्मेदार ठहराते हुए तत्काल इस्तीफे की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि सरकार की इस कार्रवाई से साफ है कि वह विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। कांग्रेस पार्टी कभी भी सरकार के इस तरह के हथकंडों से नहीं डरेगी और अपने अधिकारों के लिए लड़ती रहेगी। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने एकजुटता दिखाई और सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और सरकार के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि हम अपनी आवाज उठाते रहेंगे और सरकार को घेरने का काम करेंगे। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष, चंदन सिंह नयाल विजय भुîóी, सुभाष बेहड़, त्रिनाथ विश्वास, श्याम सिंह, भीम ठुकराल, प्रेम सिंह, सोमल सिंह, शाकिर अली, मन्नू चौधरी, सलीम बाबा आदि लोग शामिल रहे।


काशीपुर। कांग्रेसियों ने महाराणा प्रताप चौक पर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी एवं भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और उनका पुतला दहन किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि 14 अगस्त को नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान के दौरान बीजेपी द्वारा संरक्षण प्राप्त गुंडों द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक सुमित हृदेश, नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य तथा अन्य नेताओं के साथ दुर्व्यवहार एवं बत्तमीजी की गई है, जो अत्यंत निंदनीय है। कांग्रेस पार्टी इस निंदनीय कृत्य की निंदा करती है और मांग करती है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इस घटना से देव भूमि उत्तराखंड की छवि, उत्तराखंड की संस्कृति को तथा भारत के संविधान को चोट पहुंची है, जो हमारे लिए ही नहीं बल्कि उत्तराखंड समेत पूरे भारत वर्ष के लिए अत्यंत चिंताजनक है। इस दौरान नगर अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यों की आलोचना करती है और मांग करती है कि सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करे और प्रदेश की गरिमा को बनाए रखने के लिए काम करे। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में गुंडागर्दी को बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जा सकता । धामी सरकार को चाहिए कि वह संविधान के अनुसार काम करे और नैतिकता पर आघात न करे। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोषियों को जल्द से जल्द सख्त सेसख्त सजा नहीं दी जाती है, तब तक यह प्रदर्शन आए दिन चलता रहेगा और हमें उग्र आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा इस मौके पर इस कांग्रेसी नेता अरुण चौहान संदीप सहगल एडवोकेट हरीश कुमार सिंह एडवोकेट सरित चतुर्वेदी अलका पाल राकेश भगत राजेश शर्मा अब्दुल कादिर एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *