February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

रामनगर(उद संवाददाता)। नेशनल हाईवे रामनगर काशीपुर मार्ग पर सोमवार सुबह ग्राम चिलकिया के समीप हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज नयाल ने बताया कि काशीपुर आवास विकास कॉलोनी निवासी 29 वर्षीय राहुल ठाकुर सोमवार सुबह अपनी बाइक से डड्ढूटी पर रामनगर आ रहा था। रास्ते में चिलकिया के पास उसकी बाइक की जोरदार भिड़ंत एक बोलेरो वाहन से हो गई। टक्कर में गंभीर रूप से घायल राहुल को 108 एंबुलेंस की मदद से रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और बोलेरो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक नयाल ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। इधर, घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे और वहां चीख-पुकार के बीच माहौल गमगीन हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *