अवैध हथियारों के जखीरे के साथ अन्तर्राज्यीय हथियार तस्कर गिरफ्तार
रूद्रपुर (उद संवाददाता)। एसटीएफ व रूद्रपुर कोतवाली टीम बड़ी कार्यवाही करते हुए 8 अवैध ऑटोमैटिक पिस्टल व मैगजीन के साथ एक अन्तर्राज्यीय हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पूर्व में लूट व अवैध हथियारों की तस्करी मामले में भी वह जेल जा चुका है । जानकारी के अनुसार पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड, दीपम सेठ द्वारा राज्य में गैंगस्टर व अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के चलते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर को विशेष रूप से निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ आरबी चमोला के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक एसटीएफ एमपी सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर उनकी गिरफ्तारी व धकपकड़ हेतु उचित दिशा- निर्देश दिये गये। इसी क्रम में एसटीएफ की कुमायूँ युनिट द्वारा आज थाना रूद्रपुर पुलिस के साथ एक व्यक्ति खजान सिहं पुत्र गुरूचरण सिहं निवासी बागवाला, रूद्रपुर को -32 बोर की 5 पिस्टल व -30 बोर की 3 पिस्टल व मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए हथियार तस्कर की गिरफ्तारी के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा बताया कि पिछले कुछ समय से सूचना प्राप्त हो रही थी आगामी पंचायती चुनाव के दृष्टिगत बाहरी राज्यो से अवैध हथियारों की स्मगलिंग की जा सकती है। इस सम्बन्ध में एसटीएफ टीमों को अपने-अपने क्षेत्रे में निगरानी रखने हेतु विशेष निर्देश दिये गये थे। साथ ही अवैध हथियारों की तस्करी में संलिप्त पूर्व में जेल गये अथवा प्रकाश में आये अपराधियों पर राज्य एसटीएफ दवारा कड़ी निगरानी रखी जा रही थी। जिसके फलस्वरूप गुरुवार की रात्रि को एसटीएफ कुमाऊं यूनिट द्वारा जनपद ऊधमसिंहनगर के थाना रूद्रपुर पुलिस के साथ मिलकर से एक व्यक्ति खजान सिहं पुत्र गुरूचरण सिहं निवासी बागवाला को 08 पिस्टल मय मैगजीन के साथ गिरप्तार किया गया । पकड़े गये अभियुक्त से पूछताछ में इस गिरोह के 04 अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी प्राप्त हई है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त खजान पूर्व में भी जनपद उधमसिंहनगर में लूट तथा अवैध हथियार की तस्करी में जेल जा चुका है, यह अपने साथियों के साथ पिछले कुछ वर्षाे से बहरानपुर, मध्यप्रदेश से सरताज नाम के व्यक्ति से जो मध्यप्रदेश में अवैध हथियारों का बड़ा तस्कर है यह हथियार लाता था तथा अपने साथियो के साथ इसने पूर्व में भी इस प्रकार की सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल उत्तरप्रदेश व उत्तराखण्ड में सप्लाई की है इस बार भी यह खेप लाई जा रही थी जिसे एस-टी-एफ- की सक्रियता से पकड़ लिया गया। पंचायत चुनावों को शांति पूर्वक सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत राज्य एस-टी-एफ- द्वारा माह जुलाई में अब तक कुल 03 प्रकरणों में 15 अवैध पिस्टल व जिन्दा कारतूसो के साथ 04 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार करने वाली एसटीएफ टीम में निरीक्षक एमपी सिंह, का- सुरेन्द्र सिंह कनवाल, हेका- दुर्गा सिंह, का. दीपक भटट, चालक संजय कुमार, थाना रूद्रपुर टीम के निरीक्षक मनोज रतूडी, उप निरीक्षक होशियार सिह, का- प्रवीण गोस्वामी, दीप चन्द्र शामिल थे।
