Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर में पुलिस ने दबोचे पांच ऑटो लिफ्टर: लूट और चोरी की नौ बाईक ,माबाईल समेत तमंचा आदि किया बरामद

रूद्रपुर । ट्रांजिट कैम्प थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए मुखबिर की सूचना पर पांच ऑटो लिफ्टरों को चोरी की नौ मोटरसाइकिल व तमंचा मोबाईल के साथ गिरफ्तार कर लिया। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि थाना ट्रांजिट कैम्प पुलिस टीम द्वारा आगामी त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निवार्चन 2025 के दृष्टिगत शान्ति व्यवस्था प्रभावित करने पर 05 व्यक्तियो को लूट और चोरी की मोटर साईकिल, मोबाईल मय अवैध तमचे के साथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया 7 जुलाई को गायत्री पार्क के सामने आवास विसास ट्रांजिट कैम्प में मध्य रात्रि अनिल कुमार को तमंचे से पीटकर उससे मोबाईल फोन व रूपये लूटकर ले जाने के सम्बन्ध में थाना ट्रांजिट केम्प में मुकदमा दर्ज किया गया था। गश्त के दौरान थाना पुलिस मुखबिर की सूचना पर सिडकुल रोड पर यू के इण्डिया स्कैफोल्डिंग कम्पनी के पास पहुंची जहां पांच संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। उन्हें पकड़कर पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना नाम पता शिवम गुप्ता पुत्र पिंटू गुप्ता निवासी ग्राम भगौतीपुर थाना मीरगंज जिला बरेली उत्तर प्रदेश हाल निवासी शांति विहार भूरारानी, राजेश कुमार पुत्र होरीलाल मूल निवासी शेरगढ़ मोहल्ला बरिपुरा थाना शेरगढ़ जिला बरेली उत्तर प्रदेश हाल निवासी डिबडिबा आश्रम वाली गली थाना बिलासपुर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश, विशाल उपाध्याय पुत्र प्रदीप उपाध्याय मूल निवासी ग्राम उसेला ओला थाना ओला जिला बरेली उत्तर प्रदेश हाल निवासी सामिया गुलमोहर, केशव पुत्र गुनी राम निवासी शिवनगर नियर शिव मंदिर थाना ट्रांजिट कैंप तथा जवाब कुमार उर्फ पंवार पुत्र पप्पू कुमार मूल निवासी ग्राम ज्वालापुर भैसिया तहसील व थाना बिलासपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी शुक्र बाजार भूरारानी बताया। सख्ती से पूछने पर उन्होंने बाईक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकारी। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर परशुराम चौक से वनखन्डी रोड पर झाड़ियों में छिपाकर रखी चोरी की 9 मोटर साईकिल के साथ उनके पास से 9 मोबाईल फोन तथा एक अवैध तमचा 315 बोर का बरामद किया। उनका कहना था कि वह पूर्व में लूट व चोरी की कई घटनाओं में लिप्त रहे हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उनि प्रकाश चन्द, उनि विजय कुमार,अउपनि रमेश चन्दोला, हेड कानि. अनिल कुमार, का. जगमोहन गोड़, चन्दन सिंह, नंदन राम व पीआरडी के समीर शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *