Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अज्ञात वाहन ने सुरक्षाकर्मी को रौंदा

रुद्रपुर।आज प्रातः सिडकुल स्थित फैक्ट्री से ड्यूटी समाप्त कर साइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे सुरक्षाकर्मी को अज्ञात वाहन ने रौंदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार गोल मढ़ैया ट्रांजिट कैंप निवासी मनोज पुत्र अनोखेलाल सिडकुल स्थित टीवीएस चक्रा फैक्ट्री में सुरक्षागार्ड पद पर कार्यरत है। आज प्रातः वह ड्यूटी समाप्त कर साइकिल पर सवार होकर घर लौट रहा था। मार्ग में तीव्र गति से जाती कार के अज्ञात चालक ने साइकिल को टक्कर मार दी जिससे साइकिल सवार मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में मनोज को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *