February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

प्रदेश के कई हिस्सों मे भारी बारिश की चेतावनी जारी

चारधाम यात्रियों से यात्रा का प्लान बनाने की सलाह
देहरादून (उद संवाददाता)। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों मे आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिसको लेकर शासन प्रशासन अलर्ट हो गया है। साथ ही मौसम का अपडेट देख कर ही चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों से यात्रा का प्लान बनाने की सलाह दी है। मौसम विभाग की माने तो 6 और 7 मई को भी उत्तराखंड में मौसम बिगड़ा रहेगा।राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर खराब मौसम के मद्देनजर सतर्क रहने को कहा है। पत्र में लिखा है कि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पांच मई को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत व नैनीताल में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने/वर्षा के तीव्र दौर, ओलावृष्टि व कहीं-कहीं झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चल सकती हैं। इसके अलावा छह और सात मई को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून, नैनीताल में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने/ओलावृष्टि, झोंकेदार हवाओं की संभावना व्यक्त की गई है। इस स्थिति में सभी जिलाधिकारियों से अपने जिलों में सावधानियों को सुनिश्चित करें। आपदा प्रबंधन आईआरएस प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी व विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट में रहेंगे। विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालयों में भी सावधानी बरतने को कहा गया है। असामान्य मौसम, भारी वर्षा की चेतावनियों के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रें में पर्यटकों के आवागमन की अनुमति न देने के भी आदेश दिये गये हैं। इसके अलावा भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील मार्गों पर पहले से उपकरणों की उचित व्यवस्था करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *