February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हेमंत द्विवेदी बने बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष

देहरादून (उद संवाददाता)। उत्तराखंड सरकार ने भाजपा नेता हेमन्त द्विवेदी को श्री बद्रीनाथ एवं श्री केदारनाथ मंदिर समिति का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। शासन ने उनकी नियुक्ति को लेकर आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार, हेमन्त द्विवेदी को उत्तराखंड मंत्रिपरिषद विभाग के कार्यालय ज्ञापन संख्या-205/14/1/1/ ग्ग्प्/2022 टी-सी-, दिनांक 25 अप्रैल 2025 में उल्लिखत सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। साथ ही, अध्यक्ष के रूप में उनके कर्तव्यों, अधिकारों, दायित्वों और सेवा अवधि से संबंधित विस्तृत दिशा- निर्देश अलग से प्रशासकीय विभाग द्वारा जारी किए जाएंगे। गौरतलब है कि श्री बद्रीनाथ एवं श्री केदारनाथ मंदिर समिति राज्य की एक प्रमुख धार्मिक एवं प्रशासनिक संस्था है, जो चारधाम यात्रा के अंतर्गत दोनों धामों के संचालन, प्रबंधन एवं धार्मिक गतिविधियों की देखरेख करती है। समिति के अध्यक्ष का पद न केवल सामाजिक और धार्मिक दृष्टि से प्रतिष्ठित होता है, बल्कि तीर्थाटन और राज्य के धार्मिक पर्यटन की व्यवस्था में भी इसकी अहम भूमिका रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *