February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी जंगल सफारी के लिए पहुंचे रामनगर,जिप्सी चालकों के साथ फोटो भी खिचवाई

रामनगर (उद संवाददाता)। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने सोमवार को तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के फाटो जोन में जंगल सफारी की। इस दौरान अभिनेता ने पर्यटन गेट पर मौजूद नेचर गाइड में जिप्सी चालकों के साथ फोटो भी खिचवाई। रविवार को काशीपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी सोमवार सुबह तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो जोन में सफारी करने पहुंचे। अभिनेता के साथ नेचर गाइड व जिप्सी चालकों ने फोटो खिंचवाई और जंगल के अनुभव को उनके साथ साझा किया। इस दौरान अभिनेता ने भी किसी को निराश नहीं किया और सभी के साथ फोटो खिंचवाई। अभिनेता को अपने समक्ष देख अन्य पर्यटक भी उत्साहित नजर आए। एसडीओ संदीप गिरी ने बताया अभिनेता ने जंगल सफारी की और जंगल सफारी के दौरान उन्हें वन्यजीवों के दर्शन हुए। जंगल सफारी करने के बाद वह अपने गंतव्य को रवाना हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *